अपने हस्तलेखन और हस्ताक्षर से जानिए कैसा है आपका व्यक्तित्व, पढ़ें 10 खास बातें...
ज्योतिष शास्त्र में हस्तलेखन या हस्ताक्षर के कुछ ऐसे नियम जो कि जातक के विषय में जानकारी देते हैं। यहां जानिए कैसे करते हैं आप हस्ताक्षर और कैसा है आपका व्यक्तित्व :-
1. शिरो रेखा से युक्त हस्ताक्षर जागरूक, सजग व बुद्धि का सदुपयोग करने वाले का होता है।
2. कलम पर जोर देकर लिखने वाले भावुक, उत्तेजक, हठी एवं स्पष्टवादी होते हैं।
3. स्पष्ट हस्ताक्षर स्पष्टवादी, खुले मन, विचारवान तथा पारदर्शी प्रवृत्ति से कर्म करने का द्योतक है।
4. यदि अंत में बिन्दु या डेश लगाते हैं तो ऐसे व्यक्ति शंकालु या डरपोक प्रवृत्ति के होते हैं।
5. ऊपर से नीचे की ओर हस्ताक्षर वाले नकारात्मक विचारों से युक्त, अव्यावहारिक होते हैं। इनकी मित्रता कम लोगों से रहती है।
6. बिना कलम उठाए एक ही बार में पूरा शब्द लेखन करने वाले रहस्यवादी, गुप्त प्रवृत्ति वाले एवं वाद-विवाद कर्ता होते हैं।
7. अवरोधक चिह्न लगाने वाले व्यक्ति कुंठाग्रस्त, सामाजिकता व नैतिकता की दुहाई देकर आलसी प्रवृत्ति के होते हैं।