1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. kids poem
Written By

बालगीत : चल मेरे भाई, मेरे साथ...

kids poem
-विजय शर्मा
 
चल मेरे भाई, मेरे साथ,
तुझको खिलाऊं दाल और भात।
मिला के उसमें चटनी न्यारी
तुझको जो लगती है प्यारी।
 
चल मेरे भाई, मेरे साथ,
तुझको खिलाऊं दाल और भात।
 
आज का दिन है बड़ा सुहाना,
गाएंगे कोई गीत पुराना।
मिला हम-तुम सुर और ताल

mgid

बजाएंगे हम-तुम खरताल।
 
चल मेरे भाई, मेरे साथ,
तुझको खिलाऊं दाल और भात।

aniview