1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Child Poem

बाल कविता : चलो मंगल ग्रह में

mangal
हम भी भेज दिए हैं बच्चों 
मंगल ग्रह को यह संदेश
सकल जहां से कम नहीं है
अपना प्यारा भारत देश 
 
मंगल ग्रह के राजा को हम
देश का हाल सुनाएंगे 
देश कैसे बढ़ेगा आगे 
सबक यही सीख आएंगे 
 
मंगल वाले दुनिया का सच
चहुं ओर बगराएंगे 
चलो-चलें जी मंगल ग्रह में,
हम सबको समझाएंगे 
 
यहां बढ़ रही है जनसंख्या
चलो वहां सब जाएंगे 
मंगल ग्रह की नगरी में हम
गीत खुशी के गाएंगे
लेखक के बारे में
डॉ. प्रमोद सोनवानी 'पुष्प'
अगला लेख
क्या आपका भी है चमकते चांद से दमकता रिश्ता