1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Happy Diwali Poem
Written By

हिन्दी कविता : दिवाली आई है...

Happy Diwali Poem
- प्रदीप मानोरिया
दीपों की कतार से,
एकता और प्यार से,
उर के  उल्लास से,
जीवन के  प्रकाश से
खुशियां फैलाई हैं,
दिवाली आई है।
 
राम राज्य शान की,
मुक्ति वर्धमान की,
न्याय और नीति की,
अहिंसा की रीति की,
याद ये दिलाई है,
दिवाली आई है।
 

mgid

इस प्रकाश पर्व पर,
मन का सब तिमिर हर,
हिंसा मन के रावण सब,

aniview

विजय उन पर पाकर अब,
दिवाली मनाई है दिवाली आई है।
 
ये भी पढ़ें
गर्भावस्था में व्रत रख रहे हैं, तो रखें यह सावधानी