सम्बंधित जानकारी
- ट्रंप ने 'ड्रैगन 2' के सफल प्रक्षेपण पर नासा और स्पेसएक्स को बधाई दी
- हबल अंतरिक्ष टेलीस्कोप ने ब्रह्मांड में बौनी आकाशगंगा का पता लगाया
- नासा ने खींची सौर मंडल के बाहरी हिस्से में मौजूद पिंड की तस्वीरें
- मंगल पर NASA को मिली बड़ी कामयाबी, उतारा InSight, खुलेंगे रहस्यमयी दुनिया के राज...
- नासा ने स्पेस लेजर सैटेलाइट किया लांच, लगाएगा हिम क्षय का पता
नासा को चांद के इर्द-गिर्द घूम रहे जल अणुओं का पता चला
वॉशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि उसके लूनर रिकांससेंस ऑर्बिटर (एलआरओ) ने चांद की दिन वाली सतह के इर्द-गिर्द चक्कर लगा रहे जल अणुओं का पता लगाया है। इससे चांद पर पानी की पहुंच के बारे में जानने में मदद मिल सकती है, जो भविष्य के चंद्र मिशनों में मानव द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह जानकारी जर्नल 'जियोफिजिकल रिसर्च लैटर्स' में प्रकाशित हुई है। गौरतलब है कि बीते एक दशक तक वैज्ञानिकों का मानना था कि चांद शुष्क है और अगर कहीं पानी है तो वह चांद के हमेशा रात में रहने वाले दूसरे हिस्से में ध्रुवों के निकट बने गड्ढों में बर्फ के रूप में हो सकता है।
नासा के एक बयान में कहा गया है कि हाल ही में वैज्ञानिकों ने चांद की मिट्टी की सतह पर पानी के अणुओं की बेहद कम मौजूदगी का पता लगाया है। (भाषा)
