1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 5000 people missing from Indonesia earthquake

इंडोनेशिया के भूकंप और सुनामी प्रभावित क्षेत्र से कम से कम 5,000 लोग लापता

Indonesia
जकार्ता। इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी से तबाह हुए पालू शहर में आपदा के बाद कम से कम 5,000 लोग लापता हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी ने बताया कि यह आंकड़ा शहर के पेतोबो और बालारोआ क्षेत्रों के स्थानीय प्रमुखों की गणना पर आधारित है।
 
एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने रविवार को कहा कि बालारोआ और पेतोबो के प्रमुखों की रिपोर्ट के अनुसार कम से कम 5,000 लोग लापता हैं। उन्होंने कहा कि सही संख्या अभी पता नहीं चल सकी है, क्योंकि ये क्षेत्र मलबे में दबे हुए हैं।
अगला लेख
उपभोक्ताओं के साथ छलावा...देश में कटौती के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े