सम्बंधित जानकारी
- मराठा आंदोलन में फंसी कपिल शर्मा शो की एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती, कहा- मुंबई में पहली बार लगी डर
- पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी पर पटना में बवाल, भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, जमकर चले लाठी और पत्थर
- अब इंदौर में कुत्तों के लिए बनेंगे फीडिंग पाइंट, बढ़ाए जाएंगे वैक्सीनेशन सेंटर
- एकमात्र जंगल बचाने के लिए इंदौरवासी हुए एकजुट, NGT से लेकर कोर्ट तक घेरेंगे, नहीं तो कट जाएंगे 10 हजार पेड़
- मध्यप्रदेश कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के नामों के एलान के साथ बगावत, कई नेताओं का इस्तीफा, पटवारी पर फूटा गुस्सा
इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन, अंतिरक्ष यात्री बन सड़कों का किया मुआयना
Indore Madhya Pradesh News : इंदौर शहर को स्वच्छता में लगातार देश का नंबर वन बताया जाता है, लेकिन इन तमाम उपलब्धियों के बीच सड़कें जनता की सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई हैं। जगह-जगह गड्ढों, बारिश के बाद जलजमाव और टूटे मार्गों ने नागरिकों की आवाजाही मुश्किल कर दी है। इस दुर्दशा के विरोध में इंदौर विधानसभा क्षेत्र 3 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आज मधुमिलन चौराहे पर अनोखा विरोध प्रदर्शन किय गया। अंतरिक्ष यात्री बन सड़कों पर गड्ढों का मुआयना किया। सभी गड्डों पर भाजपा के झंडे एवं निशान लगाकर भाजपा शासित नगर निगम और महापौर की लापरवाही उजागर की गई।
इंदौर में जगह-जगह गड्ढों, बारिश के बाद जलजमाव और टूटे मार्गों की दुर्दशा के विरोध में इंदौर विधानसभा क्षेत्र 3 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आज मधुमिलन चौराहे पर अनोखा विरोध प्रदर्शन किय गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर की सड़कों की दुर्दशा का अंतिरक्ष यात्री बन मुआयना किया।
कार्यकर्ताओं कहना है कि चांद पर इतने गड्ढे नहीं होंगे जितने इंदौर शहर में हैं। इंदौर नगर निगम की लापरवाही के कारण आम जनमानस निगम को कोसते हुए सड़कों पर हिचकोले खाते रेंग रहा है। करोड़ों रुपए खर्च करने बाद भी शहर की हालत बदतर होती जा रही है। जनता का पैसा नेता-अधिकारियों की जेब में जा रहा है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गड्ढों पर भाजपा के झंडे लगाकर भाजपा शासित नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शैलू सेन ने बताया कि इंदौर विधानसभा 3 की सड़कों की सर्वाधिक दुर्गति के विरोध में इन गड्ढों का नामकरण स्थानीय विधायक और महापौर के नाम से किया गया।
दीपक जोशी पिंटू ने कहा कि सालों से निगम की प्रयोगशाला बन चुका मधमिलन चौराहे का नाम प्रभु मिलन चौराहा का देना चाहिए। इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रोहित जोशी, देवेन्द्र सिंह यादव, दिलीप कौशल, रवि गुरनानी, विशाल चतुर्वेदी, दानिश ख़ान, वीरू झंझोट, गिरीश जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
