1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Traffic control robot was broken by a young man

ट्रैफिक कंट्रोल करने वाले रोबोट को सिरफिरे युवक ने तोड़ा, देखती रही भीड़ (वीडियो)

Indore
इंदौर। इंदौर के प्रसिद्ध रोबोट चौराहे के ट्रैफिक कंट्रोल करने वाले रोबोट को एक युवक ने क्षति पहुंचाई। युवक जब रोबोट को छिन्न-भिन्न कर रहा था, तब लोग मूकदर्शक बने देखते रहे।
हैरानी की बात तो यह है कि इतने व्यस्तम मार्ग पर वह युवक रोबोट को तोड़ता रहा। पुलिस का कोई जवान भी मौके पर मौजूद नहीं था। रोबोट के द्वारा चौराहे का ट्रैफिक कंट्रोल होता था। रोबोट के कारण ही चौराहा देशभर में प्रसिद्ध था।
अगला लेख
आम बजट को लेकर अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक करेंगे PM मोदी