सम्बंधित जानकारी
- इंदौर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.0 मापी गई
- हम पहले भी चुप और तमाशबीन थे, आज भी वही हैं, उठिए और सत्ता से सवाल कीजिए
- श्रीमती सरिता द्विवेदी बनीं नरीमन पॉइंट सोसाइटी की अध्यक्ष
- इंस्टाग्राम से शुरू हुई लव और धोखे की कहानी, अब दुष्कर्म का केस
- मध्यप्रदेश के बच्चों पर बढ़ा खसरे का खतरा, इंदौर में 15 बच्चे पॉजिटिव, महाराष्ट्र, झारखंड और केरल में भी चपेट में आ चुके हैं बच्चे
Indore : फेल होने से नाराज छात्र ने प्रिंसीपल को पेट्रोल डालकर जलाया
इंदौर। इंदौर के समीप ग्राम सिमरोल में अपराध का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक पूर्व छात्र ने पेट्रोल डालकर महिला प्रिंसिपल को ही जला दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रिंसीपल की हालत गंभीर है। उन्हें चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रिंसीपल 70-80 फीसद जली है। पूर्व छात्र भी 20 प्रतिशत झुलसा है। पुलिस ने आरोपित छात्र को हिरासत में लिया है। खबरों के मुताबिक मामला सिमरोल स्थित बीएम कॉलेज का है।
पूर्व छात्र नागदा निवासी आशुतोष श्रीवास्तव ने पेट्रोल डालकर फार्मेसी डिपार्टमेंट की प्रिंसीपल आनंद नगर निवासी विमुक्ता शर्मा को जला दिया। खबरों के अनुसार कोरोनाकाल के समय आशुतोष को फेल कर दिया गया था। इससे वह काफी गुस्से में था।
