सम्बंधित जानकारी
- बारात लेकर अस्पताल पहुंचा दुल्हा, बेड को बनाया मंडप, दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा
- MP: पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम में 125 जोड़ों का सामूहिक विवाह करवाया, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिया आशीर्वाद
- शिवरात्रि पर उज्जैन में बना एक साथ 18 लाख 82 हजार दीये जलाने का रिकॉर्ड, महाकाल के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु
- एमपी के सागर जिले में बस पलटने से 4 लोगों की मौत, 20 घायल
- एंबुलेंस में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म
इंदौर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.0 मापी गई
इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रविवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई।
भूकंप के झटके दोपहर 12 बजकर 54 मिनट में महसूस किए गए। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप से किसी के हताहत होने और नुकसान की खबर नहीं है।
Earthquake of Magnitude:3.0, Occurred on 19-02-2023, 12:54:32 IST, Lat: 22.07 & Long: 74.56, Depth: 10 Km ,Location: 151km WSW of Indore, Madhya Pradesh, India for more information Download the BhooKamp App @Indiametdept @moesgoi @Dr_Mishra1966 @Ravi_MoES @DrJitendraSingh pic.twitter.com/dZKpzjtHMN
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) February 19, 2023
कई लोगों ने भूकंप की वजह से अचानक बेड सहित घरों में रखे सामान हिलने की बात कही। दहशत के मारे लोग घरों से निकलकर खुले स्थान पर आ गए। हालांकि कुछ ही देर में सबकुछ सामान्य हो गया। मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से में आज दोपहर भूकंप के झटके आए। हालांकि यह महसूस नहीं किया गया और न ही इससे जानमाल का कोई नुकसान हुआ।
मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3़ 0 रही। भूकंप दोपहर 12़ 54 बजे आया। इसका केन्द्र धार जिले में बताया जा रहा है, जो जमीन से 10 किलोमीटर की गहरायी में था। भूकंप से प्रदेश के पश्चिमी हिस्से के 6 जिले धार, बड़वानी, अलीराजपुर, इंदौर, झाबुआ और खरगोन प्रभावित हुए। इसकी तीव्रता कम होने के चलते इन जिलों में झटके महसूस नहीं किए गए और न ही किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान हुआ है। Edited by : Nrapendra Gupta
