सम्बंधित जानकारी
- नाबालिग से फर्जी नाम से दोस्ती, फिर दुष्कर्म, फिर कहा, अब धर्म बदलो नहीं तो... इंदौर में फिर लव जिहाद का गंदा खेल
- अफेयर, शादी, हनीमून, हत्या से लेकर तंत्रमंत्र और सोनम के लेस्बियन होने तक, कितनी परतों में छिपा है राजा हत्याकांड
- सोनम ने मां के नाम क्यों कराया कंपनी का रजिस्ट्रेशन, क्या है हवाला कनेक्शन?
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम कर रही है गुमराह, उसे इंदौर लाया जाए, राजा रघुवंशी के भाई ने की मांग
- राजा रघुवंशी हत्याकांड में नई मिस्ट्री गर्ल की एंट्री, कौन है सोनम की नई राजदार, क्यों उलझ रही गुत्थी?
राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग
राजा रघुवंशी हत्याकांड के सबूत छिपाने के आरोप में इंदौर का संपत्ति कारोबारी गिरफ्तार
Raja Raghuvanshi murder case : बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के सबूत छिपाने के आरोप में मेघालय पुलिस ने इंदौर के एक संपत्ति कारोबारी शिलोम जेम्स को गिरफ्तार किया है। जेम्स पर हत्याकांड की मुख्य आरोपी एवं राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम का वह बैग गायब करने का आरोप है जो उसने इस वारदात के बाद शहर के देवास नाका क्षेत्र के एक फ्लैट में छिपाया था।
इंदौर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि राजा रघुवंशी हत्याकांड के सबूत छिपाने के मामले में मेघालय पुलिस ने इंदौर के संपत्ति कारोबारी शिलोम जेम्स को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बताया कि यह बैग शहर के जिस फ्लैट में छिपाया गया था उसे जेम्स ने हत्याकांड के 5 गिरफ्तार आरोपियों में शामिल विशाल चौहान को किराये पर दिलाया था। कहा जा रहा है कि इस बैग में हत्याकांड से जुड़े अहम सबूत थे।
जेम्स, इंदौर में संपत्ति प्रबंधन की एक फर्म संचालित करता है। उसने 13 जून को खुद मीडिया के सामने आकर दावा किया था कि चौहान ने 30 मई को उससे मुलाकात करके शहर के देवास नाका क्षेत्र में 17,000 रुपये प्रति माह पर एक फ्लैट किराए पर लिया था और चौहान ने इसके लिए अनुबंध पर दस्तखत भी किए थे। मेघालय पुलिस जब सबूतों की तलाश में इस फ्लैट में पहुंची तो उसे यह फ्लैट खाली मिला था।
सूत्रों के मुताबिक राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद मेघालय से अपने गृह नगर इंदौर लौटी सोनम इस फ्लैट में कई दिन तक छिपी रही थी। बाद में सोनम इंदौर से एक टैक्सी के जरिये उत्तर प्रदेश पहुंची और उसने गाजीपुर जिले में पुलिस के सामने 8 जून को देर रात आत्मसमर्पण कर दिया था।
मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की 23 मई को साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में उनकी पत्नी सोनम के अलावा उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह और कुशवाह के तीन दोस्तों-विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल पांचों आरोपी मेघालय की एक जेल में न्यायिक हिरासत के तहत बंद हैं।
राजा रघुवंशी, मेघालय में हनीमून के दौरान 23 मई को लापता हो गए थे और उनका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में एक झरने के पास गहरी खाई में दो जून को मिला था। राजा रघुवंशी का परिवार ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा है। उनकी सोनम से शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के वास्ते मेघालय के लिए रवाना हुए थे।
edited by : Nrapendra Gupta
