1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Why did Sonam register the company in her mother name

सोनम ने मां के नाम क्‍यों कराया कंपनी का रजिस्ट्रेशन, क्‍या है हवाला कनेक्‍शन?

Raja Raghuvanshi Murder Case
पुलिस जांच में सामने आया है कि राजा की हत्‍या की आरोपी सोनम ने हवाला का कारोबार भी शुरू किया था। यहां तक कि उसने अपना कारोबार मां के नाम से रजिस्‍टर्ड करवा लिया था।  बता दें कि इस कारोबार में राज पूरी ईमानदारी के साथ सोनम के काम कर रहा था और इससे सोनम का फायदा भी हो रहा था। इस कारोबार के चलते ही पांच माह में पहले राज और सोनम करीब आए थ

मां के नाम रजिस्‍ट्रेशन : हत्याकांड के सबूत जुटाने शिलांग से आए अफसरों को यह भी पता चला है कि सोनम ने अपनी मां के नाम पर एक कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराया था। मां के नाम का करंट अकाउंट भी बैंक में खोला गया था और सोनम उसे अकाउंट में पैसे का लेनदेन भी कर रही थी। सोनम की मां के अकाउंट में अभी भी छह लाख जमा है।

सोनम की मां का क्‍या रोल : राजा रघुवंशी के परिजनों का आरोप है कि सोनम की मां को भी राजा हत्याकांड की योजना की जानकारी थी लेकिन उन्होंने अपनी बेटी को बचाने के खातिर इस बात को छुपाए रखा। उधर सोनम की एक सहेली का नाम भी इस हत्याकांड में उछल रहा है। परिजनों का कहना है कि पुलिस को उसकी सहेली से भी पूछताछ करना चाहिए। सहेली को भी हत्याकांड की जानकारी पता होगी। फिलहाल पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है हालांकि अभी सहेली से किसी तरह की पूछताछ नहीं की गई है।

बिजनेस से बढी करीबी : सोनम गोविंदा के प्लाईवुड के कारोबार में मदद करती थी, लेकिन बाद में उसने हवाला का कारोबार भी शुरू कर दिया। इस कारोबार में राज पूरी ईमानदारी के साथ सोनम के काम कर रहा था और इससे सोनम का फायदा भी हो रहा था। इस कारोबार के चलते ही पांच माह में पहले राज और सोनम करीब आए थे। सोनम ने स्कीम नंबर 54 में एक नया दफ्तर भी दो माह पहले खोला था। वहां सात कर्मचारियों का स्टाफ भी रखा था।जिसमें ज्यादातर युवतियां थी। आसपास के लोगों को बताया गया था कि दफ्तर में शेयर से जुड़ा काम होता है लेकिन यहां पर हवाला का कारोबार चल रहा था।शिलांग की पुलिस ने इसकी भी जांच की है।
Edited By: Navin Rangiyal 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पक्षी से टकराया दिल्ली से पुणे जा रहा एयर इंडिया का विमान, वापसी की उड़ान रद्द