सम्बंधित जानकारी
- महू में नर्मदा का लाखों गैलन पानी बहा तो कांग्रेस ने जमकर लगाए लापरवाही के आरोप
- इंदौर में शोरूम में आग, बिल्डिंग में 20 लोग फंसे, पड़ोसियों ने छत से सीढ़ियों की मदद से ऐसे किया रेस्क्यू
- क्यों बिगड़ रहे इंदौर के ‘पंच तत्व’, भविष्य में कितना खतरनाक होगा हवा, पानी और पृथ्वी का ये असंतुलन?
- इंदौर में मौत का बायपास, 24 घंटे में दो बड़े हादसे, दोनों में दो लोगों की मौत, सांसद ने कमिश्नर को लिखा पत्र
- ये कैसी जिद, धोने में पैंट पर रंग चढ़ा तो इकलौते बेटे ने लगा ली फांसी
अब इंदौर में होगी पानी की हाईटेक टेस्टिंग, आखिर क्यों लिया निगम ने यह फैसला?
अब इंदौर में पानी की टेस्टिंग के लिए हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम प्रशासन अत्याधुनिक मशीन खरीदने की तैयारी कर रहा है, जिसकी कुल लागत 43 लाख रुपए बताई जा रही है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से शहरवासियों को मिलने वाले पानी की शुद्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।
बता दें कि इस नई मशीन से हर महीने एफएसआई और यूएसईईए के मानकों के तहत 2000 पानी के नमूनों की तेज, सटीक और वैज्ञानिक जांच की जाएगी ताकि शहर की पेयजल व्यवस्था को पूरी तरह शुद्ध और सुरक्षित बनाया जा सके।
43 लाख की आधुनिक मशीन करेगी जांच : बता दें कि पिछले दिनों इंदौर में दूषित पानी से 36 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से इंदौर के पानी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। नगर निगम अब एक नई और अत्याधुनिक मशीन खरीदने की तैयारी कर रहा है, जिसकी कुल लागत 43 लाख रुपए बताई जा रही है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से शहरवासियों को मिलने वाले पानी की शुद्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।
पुरानी टेस्टिंग तकनीक में होगा बदलाव : अब तक शहर में पानी की शुद्धता जांचने के लिए पुरानी और पारंपरिक प्रणालियों का ही सहारा लिया जा रहा था। नर्मदा प्रोजेक्ट के अंतर्गत मूसाखेड़ी स्थित प्रयोगशाला में पानी के नमूनों का परीक्षण पुरानी पद्धति के आधार पर किया जाता रहा है, जिसमें समय अधिक लगता था। अब इस नई अत्याधुनिक मशीन के आ जाने से हर महीने पानी के लगभग दो हजार नमूनों की जांच की जा सकेगी। इस आधुनिक तकनीक के माध्यम से पानी की गुणवत्ता का परीक्षण न केवल तेज होगा, बल्कि बेहद सटीक और पूरी तरह से वैज्ञानिक तरीके से संपन्न किया जाएगा।
कांग्रेस ने लगाए थे पानी को लेकर आरोप : शहर की पानी की टंकियों से सप्लाई होने वाले पेयजल को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार राजनीतिक सरगर्मियां तेज थीं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पानी के असुरक्षित सैंपलों का मामला प्रमुखता से उठाया था।
Edited By: Naveen R Rangiyal