सम्बंधित जानकारी
- इंदौर में स्टार्म वाटर लाइन के 19000 चेंबर साफ करने के लिए कमर कसी, 4 टीमें 13 जून तक करेगीं काम
- पति बना हैवान, पत्नी को पीट पीटकर कर उतार दिया मौत के घाट
- महू में नर्मदा फेस-3 पाइपलाइन फटी, लाखों गैलन पानी सड़क पर बहा, गरीबी में आटा हुआ गीला
- हादसों से भी नहीं जागा इंदौर प्रशासन, 10 हजार में से 452 इमारतों की फायर ऑडिट, बाकी 'राम भरोसे' कैसे बुझेगी आग?
- पर्यावरण संवाद सप्ताह 2026 के पांचवें दिन इन्फोसिस इंदौर से पद्मश्री जनक पलटा ने 'सतत सामुदायिक विकास के लिए सामूहिक जलवायु कार्रवाई' का आवाहन किया
ये कैसी जिद, धोने में पैंट पर रंग चढ़ा तो इकलौते बेटे ने लगा ली फांसी
एक परिवार के इकलौते बेटे (Son) ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने यह नहीं सोचा कि उसके बाद उसके माता-पिता का क्या हाल होगा। आत्महत्या का कारण एक पैंट (Pants) थी, जिसे धोने के दौरान उस पर दूसरे कपड़ों का कलर (color) चढ़ गया था। इस पर उसने मां से झगड़ा किया और आखिर में जीवनलीला समाप्त कर ली।
नार्थ तोड़ा के रहने वाले 18 साल के गौरव पिता मनोज ने फांसी लगाकर जान दे दी। गौरव के परिजन ने बताया कि उसने क्रीम कलर की एक पैंट खरीदी थी, जिसे कल मां ने अन्य कपड़ों के साथ वाशिंग मशीन में धो दिया था। इस दौरान उसमें अन्य कपड़ों का कलर लगा तो गौरव मां से विवाद करने लगा। बाद में गुस्से में आकर उसने कैंची से उस पैंट को काट दिया। इस पर मां ने उसे फटकारा और उसकी हरकत का वीडियो बनाने लगी तो गौरव ने मां के हाथ से आईफोन छीनकर फोड़ दिया।
आईफोन सुधराने के लिए गौरव दोस्त के पाaस भी गया और दोस्तों ने कहा कि इसे जेल रोड पर सुधरवाकर आते हैं। बाद में गौरव घर पहुंचा और फांसी लगा ली। गौरव जूते की दुकान पर काम करता था। उसके पिता वाहनों पर कलर का काम करते हैं। गौरव अविवाहित था।
Edited By: Naveen R Rangiyal