1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Murder revealed in Indore, woman had killed her husband

एक चप्पल से हुआ अंधेकत्ल का खुलासा, महिला ने की थी पति की हत्या

murder
इंदौर में 30 जनवरी को एरोड्रम थाना क्षेत्र के केदार नगर में एक लावारिस शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। बाद में पुलिस की जांच में आरोपी की एक चप्पल से अंधेकत्‍ल का खुलासा हो गया। जिसमें मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी ही आरोपी निकले। मामला त्रिकोणीय प्रेम और उसके बाद हत्‍या का था।

खबरों के अनुसार, मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है। यहां एक लावारिस शव मिलने के बाद पुलिस ने शिनाख्त शुरू की। जिसमें पुलिस को पता चला कि मृतक ने कुछ समय पहले ही एक महिला से प्रेम विवाह किया था और महिला का ये तीसरा पति था। मृतक की हत्या के बाद से ही वो गायब थी।

महिला जिस जगह रहती थी वहां मृतक नहीं रहना चाहता था और मृतक के घर जाकर महिला नहीं रहना चाहती थी। कुछ दिन पहले ही मृतक ने महिला को एक अन्‍य शख्स के साथ देख लिया था। उसके बाद से दोनों में झगड़ा होने लगा था।

जांच के दौरान जब पुलिस घटनास्‍थल पर पहुंची, तभी उसे वहां एक लेडीज चप्पल मिली। जिससे पुलिस को शंका हुई कि ह्त्या में कोई महिला जरूर शामिल है। बस उस चप्पल के जरिए वो आरोपी म‍‍हिला तक पहुंच गई, जो कि मृतक की पत्‍नी है।

पुलिस ने बाद में महिला को हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। महिला ने बताया कि मृतक उसका तीसरा पति था। इससे पहले वो 2 और शादी कर चुकी है, जबकि पहले पति की मौत हो गई थी।
अगला लेख
Heat Wave से पड़ रहा देश के मॉनसून पर असर, रिसर्च में खुलासा