सम्बंधित जानकारी
- बच्चों को अच्छा नागरिक बनाना शिक्षकों की ही जिम्मेदारी
- इंदौर घराना शहर की शान और पहचान, इसे आगे बढ़ाना सबकी जिम्मेदारी: शाहबाज़ ख़ां
- MP : आपत्तिजनक फोटो खींच धर्मांतरण का बना रहा था दबाव, पुलिस ने दर्ज किया मामला
- शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ा शख्स, इस तरह उतरा नीचे...
- ऑनलाइन गेम में ठगाया इंदौर का पुलिसकर्मी, 11 लाख रुपए के लालच में गंवाए ढाई लाख
सनसनीखेज, स्कूल जा रहे छात्र की चाकू मारकर हत्या, मिली छात्रा से दोस्ती की सजा
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में 11वीं क्लास में पढ़ने वाले कुछ छात्रों ने छात्रा से बात करने पर अपने ही क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी।
नंदानगर सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले शिवम (17) पुत्र मानसिंह चौहान की एक छात्रा से दोस्ती थी और मुख्य आरोपी ने उसे छात्रा से बात करने से मना किया था।
शुक्रवार को शिवम अपने दोस्त नितिन, नरेंद्र और मानव अहिरवार के साथ स्कूल में प्रश्न बैंक लेने गया था। इनके साथ वह छात्रा भी थी। रास्ते में आरोपितों ने शिवम को रोका और चाकू मारना शुरू कर दिया।
नितिन और नरेंद्र ने बीच बचाव किया, लेकिन आरोपितों ने उन्हें भी चाकू मार दिए। पेट और गले में गहरी चोट लगने से शिवम की मौत हो गई। घायल नरेंद्र की हालत भी गंभीर है। पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है।
