सम्बंधित जानकारी
- Indore: विद्यार्थियों को स्कूल छोड़ने वाला वाहन चालक बाल पोर्नोग्राफी के आरोप में गिरफ्तार
- पहले ही टैक्स के बोझ से दबी जनता, अब बारिश के पानी में डूब रही, बारिश के पहले निगम के दावे फिर खोखले साबित
- इंदौर के आसपास 15 टूरिस्ट स्थलों पर बैन, इस वजह से प्रशासन ने लगाई रोक
- Raja Raghuvanshi case : आरोपी की निशानदेही पर नाले से बरामद हुआ थैली में बंधा सामान, क्या अब खुलेगा राजा की हत्या का राज
- इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर टनल गिरा, एक मजदूर की मौत, एक घायल
32 साल के युवा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले जाम ने ले ली जान, अनाथ हुए पत्नी और बच्चे
परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग
32 साल के ग्राम गारी पिपलिया गांव युवा संदीप पिता प्रेम सिंह पटेल को हार्ट अटैक आया तो परिजन उसे लेकर अस्पताल भागे, लेकिन मांगलिया रेलवे क्रॉसिंग पर रोड बंद होने की वजह से अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
दरअसल, मांगलिया रेलवे क्रॉसिंग पर रोड बंद होने के कारण परिजनों ने वैकल्पिक मार्ग सिंगापुर टाउनशिप वाले रास्ते को चुना, लेकिन वहां भी टाउनशिप वाले रास्ते में कई किलोमीटर लंबा जाम लगा था। इसी वजह से संदीप को ले जाने वाला वाहन भी रास्ते में फंस गया। संदीप ने अपनी पत्नी के सामने ही तड़पते हुए दम तोड दिया। परिजन उसे तत्काल इंदौर अस्पताल लेकर रवाना हुए थे। बता दें कि मीडिया लगातार इस मार्ग पर हादसे का अंदेशा होने की ख़बर प्रसारित कर रहा था, लेकिन जिम्मेदारों पर आज तक कोई जूं नहीं रेंगी।
आखिरकार इसका जिम्मेदार कौन : इस दर्दनाक मौत के कारण पूरे मांगलिया क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त हो गया एवं इस युवा की मौत के लिए ग्रामीण वासियों ने सत्ता में बैठे हुए नेताओं के साथ विपक्षी कांग्रेस पार्टी के नेताओं को भी दोषी ठहराया। ग्राम गारी पिपलिया के देवेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि प्रशासन की गम्भीर लापरवाही के कारण हमारे परिवार के एक युवा सदस्य की असमय मौत हो गई।
परिजनों ने की ये मांग : किसान नेता हंसराज मंडलोई ने कहा कि संदीप पटेल के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं एवं उसकी पत्नी युवावस्था में ही बेसहारा हो गई है इसलिए सरकार संदीप पटेल के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता दे इसके साथ ही उसके बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार वहन करे एवं जल्द से जल्द रास्ते को चालू किया जाए अन्यथा क्षेत्रीय निवासी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे ग्राम गारी पिपलिया के ही शिव सिंह पटेल, धन सिंह पटेल, निर्भय सिंह पटेल, जितेंद्र चौहान आदि ग्रामीणों ने भी इस मांग का समर्थन किया है।
Edited By: Navin Rangiyal