सम्बंधित जानकारी
- पहले ही टैक्स के बोझ से दबी जनता, अब बारिश के पानी में डूब रही, बारिश के पहले निगम के दावे फिर खोखले साबित
- इंदौर के आसपास 15 टूरिस्ट स्थलों पर बैन, इस वजह से प्रशासन ने लगाई रोक
- इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर टनल गिरा, एक मजदूर की मौत, एक घायल
- Raja Sonam: राजा की हत्या में पकड़ाया ग्वालियर का बिल्डर, उगलेगा राज, कहा मैं बताऊंगा पूरी कहानी
- जुए में हारा तो पत्नी को लगा दिया दांव पर, दोस्तों ने कर दिया गैंगरेप, थाने पहुंची महिला
Indore: विद्यार्थियों को स्कूल छोड़ने वाला वाहन चालक बाल पोर्नोग्राफी के आरोप में गिरफ्तार
Driver arrested on charges of child pornography: इंदौर में पुलिस के साइबर दस्ते ने छात्र-छात्राओं को विद्यालय छोड़ने वाले 60 वर्षीय वाहन चालक को प्रतिबंधित बाल पोर्नोग्राफी (child pornography) के अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के साइबर दस्ते के निरीक्षक दिनेश वर्मा ने बताया कि 60 वर्षीय आरोपी ने प्रतिबंधित बाल पोर्नोग्राफी के 3 वीडियो सोशल मीडिया मंच 'वॉट्सऐप' के जरिए कुछ लोगों से साझा किए थे।ALSO READ: कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार
मोबाइल फोन फॉर्मेट करा लिया था : उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं की आंखों में धूल झोंकने के लिए आरोपी ने अपना मोबाइल फोन फॉर्मेट करा लिया था, हालांकि पुलिस ने तकनीक का इस्तेमाल करते हुए इस उपकरण से अन्य लोगों को भेजे गए अश्लील वीडियो हासिल कर लिए। वर्मा ने बताया कि ये वीडियो बच्चों के यौन शोषण से जुड़े हैं। पहली नजर में लगता है कि इन्हें विदेश में तैयार किया गया है। हमने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।ALSO READ: महाराष्ट्र के कुख्यात ईरानी गिरोह के 3 सदस्य बुलंदशहर में गिरफ्तार
पुलिस निरीक्षक ने बताया कि आरोपी अपने ई-रिक्शा से छात्र-छात्राओं को उनके घर से शहर के एक विद्यालय ले जाने और वापस घर छोड़ने का काम करता है। उन्होंने बताया कि पुलिस का साइबर दस्ता इस विद्यालय के प्रबंधन को आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना देकर उसके खिलाफ उचित कदम उठाने के लिए पत्र लिखेगा। वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और विस्तृत जांच जारी है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
