सम्बंधित जानकारी
- भाजपा को भूलिए! मुसलमानों की ज़रूरत किसी भी दल को नहीं?
- China Taiwan Tension: पेलोसी की यात्रा के बाद भी चीन की सेना का ताइवान जलडमरूमध्य में युद्धाभ्यास जारी
- समुद्री-तंत्र पर कचरे की वजह से मंडरा रहा भयावह संकट
- Central vista: नए संसद भवन का निर्माण कार्य 70 प्रतिशत पूरा, सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी
- लक्षद्वीप में स्थापित किया जा रहा है सागरीय तापीय ऊर्जा रूपांतरण संयंत्र
स्मृतियां भी मैं, जंगल भी मेरे ही भीतर!
नहीं टूटता कुछ भी एक बार में
न अखरोट, न नारियल,
न पहाड़ या दिल पिता का!
दरकती है सबसे पहले
कोई कमजोर चट्टान
देती है संकेत ढहने का
पूरा का पूरा पहाड़!
हवा का एक तेज झोंका
या आकाश से टूटता पानी
बहा ले जाता है चट्टान अपने साथ
छूट जाती हैं अंगुलियां जैसे
भीड़ में हाथों से पिता के!
नहीं दिखते बहते हुए आंसू
टूटता है जब कोई कोना मन का
निकल जाते हैं तभी पिता बाहर
कहकर टहलने का
दूर, बहुत दूर कहीं-
स्मृतियों के घने जंगल में!
अगला लेख
