सम्बंधित जानकारी
- क्या आप भी 1 बजे के बाद सोते हैं तो हो जाएं सावधान, शरीर हो जाएगा खराब
- हेल्थ और ब्यूटी में नारियल का उपयोग, जानें 22 बेहतरीन फायदे
- World Coconut Day: आज विश्व नारियल दिवस, जानें 2023 की थीम और उपयोग के बारे में
- इन 5 समय पर आपको अपना वजन बिलकुल नहीं नापना चाहिए
- कम नींद के कारण महिलाओं को हो सकती हैं ये 5 बीमारियां
Weight loss के लिए जानें ड्राई फ्रूट्स को भिगोने का सही तरीका
weight loss tips in hindi
अपने वज़न को नियमित और हेल्दी रखने के लिए ड्राई फ्रूट्स आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। ड्राई फ्रूट्स में कई विटामिन व मिनरल जैसे ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं जो आपके शरीर को मजबूत बनाते हैं। अधिकतर लोग ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाते हैं। ड्राई फ्रूट्स के सेवन से आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। पर क्या आपको पता है कि ड्राई फ्रूट्स को भिगोने का भी सही तरीका होता है। अगर आप सही तरह से ड्राई फ्रूट्स को भिगोएंगे तो आपको ज्यादा फायदे मिलेंगे। चलिए जानते हैं ड्राई फ्रूट्स को भिगोने का सही तरीका.....
ड्राई फ्रूट्स को भिगोने का सही तरीका
- ड्राई फ्रूट्स में हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं जिसके कारण इन्हें डाइजेस्ट करना आसान नहीं होता।
- साथ ही ड्राई फ्रुईस की तासीर भी गर्म होती है जिसके कारण आपको इन्हें सही से भिगोकर खाना चाहिए।
- ड्राई फ्रूट्स को हमेशा 6-8 घंटे के लिए भिगोना चाहिए जिससे इनकी तासीर बदल जाती है।
- भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स से फाइटिक एसिड और टैनिन जैसे तत्व बाहर निकल जाते हैं जो आमतौर पर इनके छिलके में होते हैं।
- स्टडी के अनुसार ड्राई फ्रूट्स में 80% फैट होता है इसलिए इनका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।
- भीगे हुई ड्राई फ्रूट्स का ज्यादा सेवन करने से भी आपको कई समस्याएं हो सकती हैं इसलिए ज्यादा ड्राई फ्रूट्स का सेवन न करें।
ड्राई फ्रूट्स खाने का सही समय क्या है?
- एक्सपर्ट्स के अनुसार आपको ड्राई फ्रूट्स सुबह खाली पेट खाना चाहिए जिससे आपको ज़रूरी पोषक तत्व मिल सकें।
- साथ ही आप मिड मील में भी ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं लेकिन खाली पेट के सेवन से आपको ज़रूरी पोषक तत्व अच्छे से मिलते हैं।
- ज्यादा ड्राई फ्रूट्स के सेवन से आपको गैस या ब्लोटिंग की भी समस्या हो सकती है इसलिए ड्राई फ्रूट्स के सेवन के कुछ समय बाद पर्याप्त पानी पिएं।
