सम्बंधित जानकारी
- आज है गुरु पूर्णिमा, कैसे करें व्रत और पूजन सरल विधि
- गुरु पूर्णिमा शुभ मुहूर्त : आज गुरु पूजन का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
- गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः : मन ही मन भावना करो कि हम गुरुदेव के श्री चरण धो रहे हैं …
- गुरु पूर्णिमा 2022 : शुभ मुहूर्त, महत्व, दान, उपाय, पूजा विधि और मंत्र सहित सब कुछ एक जगह
- Guru Purnima 2022 : हनुमानजी हैं सबसे बड़े गुरु, जानिए कैसे
गुरु पूर्णिमा के दिन 7 कार्य जरूर करें, मिलेंगे 5 फायदे
Guru Purnima 2022: 13 जुलाई 2022 बुधवार के दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। यदि आप व्रत नहीं रख पा रहे हैं तो मुख्य रूप से 7 कार्य जरूर करें। इससे आपको 4 तरह के फायदे होंगे। आओ जानते हैं कि इस दिन क्या करना चाहिए।
गुरु पूर्णिमा के दिन 7 कार्य जरूर करें:
1. इस दिन शिव, दत्तात्रेय, श्रीकृष्ण, वेदव्यासजी, आदि शंकराचार्य, गुरु गोरखनाथ और खुद के गुरु के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
2. इस दिन पिता, दादा और गुरु का आदर कर उनके पैर छुएं और उन्हें कुछ उपहार दें।
3. गुरु पूर्णिमा के दिन पीपल में जल चढ़ाएं और वहां पर घी का एक दीपक प्रज्वलित करके विष्णुजी का ध्यान करें।
4. इस दिन केसर का तिलक लगाएं, मंदिर जाएं और पीली वस्तुओं का दान दें।
5. इस दिन घर में चंदन की खुशबू फैलाएं, कर्पूर जलाएं और धूप-दीप दें। पीली वस्तुओं का सेवन करें।
6. तिजोरी या ईशान कोण में हल्दी की गांठ को किसी सफेद कपड़े में बांधकर रखें।
7. इस दिन गीता का पाठ करें।
Guru Purnima 2022
गुरु पूजन से क्या मिलेगा फल :
1. कुंडली में स्थित बृहस्पति दोष समाप्त हो जाता है।
2 .कुंडली में स्थित पितृदोष भी समाप्त हो जाता है।
3. सोया भाग्य जागृत हो जाता है।
4. नौकरी, करियर और व्यापार में लाभ मिलेगा।
5. गुरु पूजन से सभी तरह के संकट दूर हो जाएंगे।
