7 दिन की 7 रंगोली बनाकर देखिए, चमका देगी आपकी किस्मत, जानिए हर दिन की रंगोली का राज
हर दिन की रंगोली का अपना-अपना महत्व है। यदि आप श्रद्धा से रंगोली बनाते हैं,तो उससे क्या लाभ मिलता है? उसका क्या महत्व है? आइए उसके बारे में जानकारी लें-
सोमवार रंगोली: -
इस रंगोली को बनाने से सभी बाधाएं दूर होती हैं और प्रगति होती है। चंद्रमा की पूजा करने की योग्यता आती है। इस रंगोली के मध्य में लिखा गया " क्लीं" ये बीजमंत्र कहलाता है इसका भगवान श्री कृष्ण से रिश्ता होता है। यह बीजमंत्र ज्ञान का कारक है। यह लक्ष्मी बीजमंत्र भी है। लक्ष्मी की कृपा के कारण, इस रंगोली का प्रयोग धन और समृद्धि प्राप्त करने के लिए किया जाता है। जब यह रंगोली बनाई जाती है, तो यह एक प्रकार की ऊर्जा पैदा करती है।
मंगलवार रंगोली: -
इस रंगोली से धन तथा शास्त्रों का ज्ञान प्राप्त होता है। मंगल की पूजा लाभदायक होती है। इसमें बना बीजमंत्र सूर्य की तरह होता है। इस बीजमंत्र में सूर्य की शक्ति तथा उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने की शक्ति होती है।

