सम्बंधित जानकारी
- Ganesh sthapana 2023 : कैसे करें गणेश स्थापना, जानें संपूर्ण पूजा विधि
- Ganesh sthapana muhurat 2023 : गणेश स्थापना का सर्वश्रेष्ठ और शुभ मुहूर्त जानिए
- Ganesh Utsav 2023: श्री गणेश स्थापना के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, प्रसाद, इतिहास, उपाय और कथा एक साथ
- गणेश स्थापना 18 या 19 सितंबर को? चतुर्थी की तिथि को लेकर कन्फ्यूजन करें दूर
- गणेश उत्सव कब है 2023 में, क्या है इस दिन के शुभ मुहूर्त?
Chocolate Modak Recipe : चॉकलेट मोदक रेसिपी बनाने की सबसे सरल विधि
Chocolate Modak : गणेशोत्सव का मौका है, और घर में मोदक ना बनें, यह भला कैसे संभव है। आइए इस गणेश पर्व में घर पर बनाएं कुछ खास रेसिपीज। आप भी अवश्य ट्राय करें चॉकलेट मोदक बनाने की रेसिपी। पढ़ें आसान विधि...
Chocolate Modak कैसे बनाएं, देखें सामग्री :
1 कप चावल का आटा, 1/2 कप मैदा, 2 चम्मच घी, एक चुटकीभर नमक, देशी घी।
सामग्री (भरावन के लिए) :
1 कप मावा, 1/2 कप शक्कर, 1/2 कप किसी हुई चॉकलेट, चॉकलेट सॉस (अंदाज से)।
विधि :
सबसे पहले एक कढ़ाई में मावा हल्का-सा भून लें एवं ठंडा कर लें। अब उसमें चॉकलेट व शक्कर मिलाकर अलग रख लें। तत्पश्चात कवर सामग्री मिलाकर गूंथ लें। 10-15 मिनट पश्चात उसकी पूरियां बेल कर भरावन भरें।
मोदक का आकार दें और गरम घी में मोदक धीमी आंच पर सुनहरे होने तक तल लें।
लीजिए तैयार है स्वादिष्ट चॉकलेट मोदक। अब इस खास व्यंजन का भगवान श्री गणेश को नैवेद्य चढ़ाएं।
Chocolate modak
