Ganesh sthapana muhurat 2023 : गणेश स्थापना का सर्वश्रेष्ठ और शुभ मुहूर्त जानिए
ganesh sthapana Shubha muhurat 2023: 19 सितंबर 2023 मंगलवार को आज गणेश चतुर्थी कई शुभ योगों में प्रारंभ हो रही है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं सबसे शुभ मुहूर्त जिसमें गणेशजी की मूर्ति की स्थापना करके भगवान गणपति जी की पूजा करके उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। गणेश स्थापना पर्व में मध्याह्न के समय मौजूद (मध्यान्हव्यापिनी) चतुर्थी ली जाती है। इस दिन रविवार या मंगलवार हो तो यह महा-चतुर्थी हो जाती है।
गणेश स्थापना 19 सितंबर 2023 के शुभ मुहूर्त
चतुर्थी तिथि प्रारंभ : 18 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर।
चतुर्थी तिथि समाप्त : 19 सितंबर 2023 को दोपहर 01 बजकर 43 मिनट पर।
गणेश स्थापना मुहूर्त : 11.07 से दोपहर 01.34 के बीच कर सकते हैं।
गणेश स्थापना का सर्वश्रेष्ठ अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:56 से दोपहर 12:45 तक।
गणेश पूजन मध्याह्न मुहूर्त : सुबह 11:01:23 से दोपहर 01:28:15 तक का है।
mgid
19 सितंबर को गणेश स्थापना की जा सकती है- अधिकतर विद्वानों के अनुसार गणेश स्थापना 19 सितंबर 2023 को उदियातिथि के अनुसार करना चाहिए।
aniview
गणेश स्थापना समय : गणेश स्थापना सुबह 11.07 से दोपहर 01.34 के बीच कर सकते हैं।
गणेश विसर्जन : 19 सितंबर 2023 को यदि गणेश स्थापन होगी तो फिर गणेश विसर्जन सितम्बर 28/09/ 2023 बृहस्पतिवार को रहेगा।
यह मान्यता है कि भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के अभिजीत मुहूर्त के दौरान भगवान गणेश का जन्म हुआ था। भगवान गणेश जी के जन्मदिन के उत्सव को गणेश चतुर्थी के रूप में मानया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन, भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। मध्याह्न मुहूर्त में, भक्त-लोग पूरे विधि-विधान से गणेश पूजा करते हैं जिसे षोडशोपचार गणपति पूजा के नाम से जाना जाता है।