सम्बंधित जानकारी
- उपवास का खास व्यंजन : बस 4 Steps और केले का शाही हलवा तैयार
- बस 2 मिनट में तैयार सेहतमंद नमकीन लस्सी, व्रत-उपवास में है लाभकारी
- आपने कहीं नहीं खाए होंगे इतने लाजवाब पनीर के फलाहारी पकौड़े, पढ़ें 6 आसान टिप्स
- श्रावण में बनाएं सिंघाड़ा-साबूदाने का चटपटा फलाहारी परांठा, स्वाद ऐसा कि कह उठेंगे 'वाह'
- बस 10 आसान टिप्स और कच्चे केले की कुरकुरी पकौड़ी तैयार, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने को जी ललचाए
कब्ज से बचाकर पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है लौकी-साबूदाने की खिचड़ी, व्रत के दिनों में अवश्य खाएं। Sabudana Khichdi
- राजश्री कासलीवाल
सामग्री :
250 ग्राम साबूदाना, पाव कटोरी मूंगफली के पिसे दाने, 100 ग्राम लौकी (घीया), आधा चम्मच जीरा, काली मिर्च पावडर आधा चम्मच, हरी मिर्च 2-3 बारीक कटी हुई, एक छोटा चम्मच शक्कर, सेंधा नमक स्वादानुसार, नींबू, बारीक कटा हरा धनिया एवं फलाहारी मिक्चर।
विधि :
खिचड़ी बनाने से 3-4 घंटे पूर्व साबूदाने को भिगो कर रख दें। लौकी को कद्दूकस करें। एक कड़ाही में घी गरम करके उसमें जीरे व हरी मिर्च का छौक लगाएं। तत्पश्चात किसी हुई लौकी डाल दें। एक-दो मिनट भूनने के बाद साबूदाने और मूंगफली के दाने डाल दें और धीमी आंच पर पकाएं। थोड़ी देर बाद नमक, काली मिर्च एवं शक्कर डालें एवं अच्छी तरह मिक्स कर लें।
लीजिए तैयार है सेहतमंद लौकी-साबूदाने की खिचड़ी। हरा धनिया, फलाहारी मिक्चर और नींबू से सजाकर पेश करें। उपवास के दौरान खिचडी़ में लौकी डालने से उसका स्वाद तो बढ़ता ही है, लेकिन लौकी में फाइबर की अधिकता होने के कारण कब्जियत से भी आपका बचाव हो जाता है।
