सम्बंधित जानकारी
- नवरात्रि स्पेशल फूड : आज पोटेटो जलेबी से लगाएं माता रानी को भोग
- गजब का स्वादिष्ट लगता है दूधी का हलवा, इस नवरात्रि में अवश्य लगाएं माता को भोग
- Sweet Potato Paratha : नवरात्रि में अवश्य ट्राय करें, स्वाद ऐसा कि हर किसी के मन भाए
- नवरात्रि में उपवास कर रहे हैं तो ट्राय करें चटपटे साबूदाना कटलेट, पढ़ें आसान व्यंजन विधि
- नवरात्रि विशेष : साबूदाना-पनीर के चटपटे फलाहारी बड़े, पढ़ें सरल विधि
नमकीन फलाहारी लजीज इडली-सांभर। Falahar recipes
मोरधन का फलाहारी इडली सांभर
सामग्री :
300 ग्राम मोरधन, 2-3 उबले आलू, आधा कप दही, 3-4 हरी मिर्च, अदरक का टुकड़ा, सेंधा नमक, थोड़ा-सा मीठा सोडा।
सांभर की सामग्री :
2 बड़े चम्मच पिसी हुई मूंगफली, 1 आलू (उबला हुआ), आधा कप दही, हरी मिर्च व अदरक (पिसा हुआ), घी, जीरा, मीठा नीम, हरा धनिया, स्वादानुसार नमक।
इडली बनाने की विधि :
इडली बनाने से 1 घंटे पूर्व मोरधन को भिगोकर रखें। तत्पश्चात उसमें आलू, हरी मिर्च व अदरक डालकर मिक्सी में पीस लें। नमक, दही डालकर घोल को 1-2 घंटे धूप में रख दें। अब उसमें सोडा मिलाएं और अच्छी तरह हिलाकर इडली के सांचे में घोल डालकर इडली बना लें।
कैसे बनाएं सांभर : कड़ाही में 1 चम्मच घी गरम करके जीरा, मीठा नीम और अदरक-मिर्च का पेस्ट डालें। फिर दही में आलू, पिसी मूंगफली और नमक मिलाएं और कड़ाही में डाल दें। आवश्यकतानुसार पानी डालें। सांभर कितना गाढ़ा रखना है, यह अपने हिसाब से देख लें। अच्छी तरह उबाल लें। ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम इडली के साथ सांभर सर्व करें।
नारियल की चटनी बनाने की विधि :
पाव टुकड़ा गीला नारियल (बारीक कटा हुआ), पाव कटोरी सिंके हुए मूंगफली के दाने, अदरक-मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक, जीरा मिलाकर मिक्सी में पीस लें। अब उसमें दही डालें और उसे भी महीन पीस लें। एक अलग कटोरी में थोड़ा-सा तेल गरम करके राई तड़काएं और मीठा नीम डालें। इसे तैयार चटनी के ऊपर डालकर मिलाएं और इडली-सांभर के साथ तैयार चटनी सर्व करें।
