सम्बंधित जानकारी
- कैसे बनाएं घर पर आलू का चटपटा फलाहारी नमकीन, पढ़ें सरल विधि
- व्रत का खान-पान : चटपटी फलाहारी टिकिया, स्वाद ऐसा कि भूल नहीं पाएंगे
- नवरात्रि फलाहार : कैसे बनाएं चटपटा साबूदाना बड़ा, पढ़ें सरल विधि
- नवरात्रि खान-पान : राजगिरा आटे का फलाहारी हेल्दी डोसा
- आ रहा है नवरात्रि पर्व, समा के चावल के डोसे से करें फलाहार, पढ़ें सरल विधि
नवरात्रि विशेष : साबूदाना-पनीर के चटपटे फलाहारी बड़े, पढ़ें सरल विधि। Panner Vada Recipe
सामग्री :
150 ग्राम पनीर, 1/2 कप बारीक साबूदाना, 1 छोटा चम्मच कुट्टू का आटा, 1 बड़ा चम्मच काजू, 2 साबुत लाल मिर्च, 2-3 हरी मिर्च, थोड़ा सा हरा धनिया, सैंधा नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।
विधि :
* साबूदाना-पनीर के चटपटे फलाहारी बड़े बनाने से पूर्व साबूदाने को एक कप पानी में 1 घंटे के लिए भिगो दें।
* हरा धनिया, हरी मिर्च बारीक काट लें।
* लाल मिर्च, काजू के टुकड़े करें और पनीर मैश कर लें।
* भीगे साबूदाने का पानी छानकर इसमें सामग्री अच्छी तरह मिलाएं।
* मिश्रण को मनचाहा आकार देकर तल लें।
* हरी चटनी या रायते के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
