सम्बंधित जानकारी
- Sweet Potato Paratha : नवरात्रि में अवश्य ट्राय करें, स्वाद ऐसा कि हर किसी के मन भाए
- नवरात्रि में उपवास कर रहे हैं तो ट्राय करें चटपटे साबूदाना कटलेट, पढ़ें आसान व्यंजन विधि
- नवरात्रि विशेष : साबूदाना-पनीर के चटपटे फलाहारी बड़े, पढ़ें सरल विधि
- कैसे बनाएं घर पर आलू का चटपटा फलाहारी नमकीन, पढ़ें सरल विधि
- व्रत का खान-पान : चटपटी फलाहारी टिकिया, स्वाद ऐसा कि भूल नहीं पाएंगे
नवरात्रि स्पेशल फूड : आज पोटेटो जलेबी से लगाएं माता रानी को भोग
सामग्री :
आलू 250 ग्राम, 50 ग्राम अरारोट, 250 ग्राम शकर, 1 चुटकी केसर, तलने के लिए घी।
विधि :
सबसे पहले शकर में पानी व केसर डालकर एक तार की चाशनी बना लें। आलू को उबालकर छिलके निकालकर मिक्सी में पीस लें। इसी में अरारोट भी मिला दें। थोड़ा-सा दूध मिलाकर जलेबी का गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
तई में घी गर्म करके घोल को कपड़े या पॉलिथीन में भरकर छोटा-सा छेद करके जलेबी बनाकर तल लें। फिर इन्हें चाशनी में डालकर चाशनी पी लेने पर निकालकर गरम-गरम लाजवाब रसीली पोटेटो जलेबी सर्व करें।
