सम्बंधित जानकारी
- अयोध्या में चली गोलियां, बाहुबली गुटों में हुआ खूनी संघर्ष
- चांदी के 500 ग्राम वजनी कड़ों के लिए पोते ने की दादी की हत्या, दोनों पैर काटे
- इंदौर : छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले मजनुओं का कॉलेज के बाहर निकला 'जुलूस'
- 7 वर्षीय दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
- दलित युवती की हत्या कर दफना दिया, पूर्व मंत्री के बेटे पर लगा आरोप
क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड: 2000 निवेशकों से 40 करोड़ की ठगी, 7 और व्यक्ति गिरफ्तार
नागपुर। नागपुर में क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी के एक मामले में 2,000 निवेशकों से 40 करोड़ रुपए की ठगी करने के आरोप में रविवार को सात और लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या 11 हो गई है। पुलिस ने एक दिन पहले इस मामले में मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी और दो साथियों को पुणे के लोनावाला से गिफ्तार किया गया था।
एक अधिकारी ने कहा कि मुख्य आरोपी निशिद वासनिक लोगों को अपनी शानदार जीवन शैली दिखाकर एक कंपनी में निवेश करने के लिए झांसा दे रहा था।
आरोपियों ने 2017 और 2021 के बीच धोखाधड़ी से अपने खातों में पैसे ट्रांसफर किए, निवेश के मूल्य में लगातार वृद्धि दिखाने के लिए कंपनी की वेबसाइट में हेरफेर किया। उन्होंने मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी में क्रिप्टोकरेंसी निवेश पर एक सेमिनार भी आयोजित किया था।
यशोधरा नगर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किए गए सात लोगों सहित सभी 11 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी, महाराष्ट्र जमाकर्ताओं के हितों की सुरक्षा अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।
