सम्बंधित जानकारी
- पुरी में 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, अस्पताल में लड़ रही जिंदगी की जंग
- MP में दुष्कर्मी को मिली 20 साल की कैद, नाबालिग को बनाया था गर्भवती
- मध्यप्रदेश में 7 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, 45 वर्षीय आरोपी हिरासत में
- दुष्कर्मी के चंगुल से बची ढाई साल की बच्ची, दिव्यांग आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- पाकिस्तानी संसद ने दी आदतन दुष्कर्मी को नपुंसक बनाने की मंजूरी
7 वर्षीय दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
जयपुर। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में 7 साल की दिव्यांग बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना गुरुवार की है। पीड़िता की मां खाना बना रही थी और पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। आरोपी मनोज लड़की और उसके छोटे भाई को मोबाइल पर कार्टून फिल्म दिखाने का झांसा देकर खेत में ले गया और बच्ची से दुष्कर्म किया। मामला तब सामने आया, जब पीड़िता के छोटे भाई ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। बाद में परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
पुलिस उपाधीक्षक झाबरमल यादव ने कहा कि आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है और परिवार को जानता था। शुक्रवार को उसे हिरासत में लिया गया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून (पॉक्सो) और अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।
