1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. क्राइम
  4. Dalit girl murdered and buried

दलित युवती की हत्या कर दफना दिया, पूर्व मंत्री के बेटे पर लगा आरोप

Dalit girl
उन्नाव। उत्तरप्रदेश के उन्नाव में 2 महीने से लापता दलित युवती की हत्या का आरोप पूर्व राज्यमंत्री के बेटे पर लगा है। आरोप है कि पूर्व राज्यमंत्री स्व. फतेहबहादुर सिंह के बेटे रजोल सिंह ने युवती की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को सेप्टिक टैंक में दफना दिया।

 
मामले के तूल पकड़ने के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने राज्य सरकार से दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। परिवार वाले पहले से ही उसके अपहरण व हत्या को लेकर सपा नेता पर शक कर रहे थे। समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यमंत्री स्व. फतेह बहादुर सिंह के बेटे रजोल सिंह पर युवती के अपहरण का कथित आरोप था।
 
युवती की मां ने अपहरण और हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस को उसकी हत्या का शक था और सुराग के आधार पर खंडहर में खुदाई की गई। पीड़ित मां ने आरोपी युवती को गायब करने का आरोप लगाकर पूर्व राज्यमंत्री स्व. फतेह बहादुर सिंह के बेटे पर मुकदमा दर्ज कराया था।
अगला लेख
प्‍यार की ऐसी कहानी नहीं सुनी होगी, जिसमें एक प्रेमी हो गया ‘आधा-आधा’ दोनों