सम्बंधित जानकारी
- Corona से अनाथ हुए बच्चों के लिए 'उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना' शुरू
- कोरोना से खोया परिवार में कमाने वाला सदस्य? औसत सैलरी के 90 प्रतिशत के बराबर पेंशन देगी केंद्र सरकार
- दिल्ली : 1 जून से नहीं खुलेंगे बाजार, उपराज्यपाल का अनुमति से इनकार
- कोरोना : अनाथ बच्चों को 5 लाख, इस राज्य ने किया ऐलान
- हां, इंसानों में मिला है कुत्तों का Coronavirus, चिंता की जरूरत नहीं
महाराष्ट्र में Corona के 20295 नए मामले, 31964 हुए ठीक, 443 लोगों की हुई मौत
मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) के 20,295 नए मामले सामने आए और 443 मौतें हुईं, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 57,13,215 हो गए और मृतकों की संख्या बढ़कर 94,030 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि 31,964 रोगियों को दिन में अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे महाराष्ट्र में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 53,39,838 हो गई।
महाराष्ट्र में अब उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,76,573 रह गई है। 2,58,799 नई जांच के साथ, महाराष्ट्र में अब तक जांच की गई नमूनों की संख्या बढ़कर 3,46,08,985 हो गई। विभाग ने कहा कि मुंबई में कोविड-19 के 1,038 नए मामले सामने आए और 25 मौतें हुईं, जिससे शहर में संक्रमण के मामले बढ़कर 7,03,560 हो गए और मरने वालों की संख्या 14,775 हो गई।
उत्तर प्रदेश में Corona के 2287 नए मामले, 157 लोगों की मौत : उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 2287 नए मामले आए और 157 मरीजों की मौत हो गई। राज्य सरकार द्वारा शनिवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक नए मामलों के साथ मृतकों की संख्या 20,208 हो गई है। वहीं अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 16,88,152 हो गई है।
पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण से कुशीनगर में 15, लखनऊ और मेरठ में 11-11 लोगों की मौत हो गई।बुलेटिन के मुताबिक बुलंदशहर में 153, सहारनपुर में 146, गौतम बुद्ध नगर में 127 मुजफ्फरनगर में 119 और लखनऊ में 106 नए मामले सामने आए हैं।(भाषा)
