ऐसे करें लंबे समय तक मलाई को स्टोर, नहीं आएगी गंध
How to Store Malai
1. सही जगह स्टोर करें: मलाई को सही जगह स्टोर करना बहुत ज़रूरी है। अक्सर लोग मलाई को फ्रिज में स्टोर करते हैं। मलाई को सही तरह से स्टोर करने के लिए आपको फ्रीजर का इस्तेमाल करना चाहिए। फ्रीजर में मलाई 15 से 1 महीने तक फ्रेश रहती है। ध्यान रहे कि मलाई फ्रीजर में रखते समय फ्रीजर को डिफ्रोज न करें। ऐसा करने से मलाई जल्दी खराब हो सकती है या डिफ्रोज करने के बाद आपको मलाई का इस्तेमाल करना ही पड़ेगा।
2. सही बर्तन चुनें: मलाई को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए आपको मलाई हमेशा स्टील के कंटेनर में ही रखनी चाहिए। प्लास्टिक के बर्तन में मलाई को न जमाएं। स्टील के बर्तन में आप आसानी से मलाई को निकाल सकते हैं। साथ ही प्लास्टिक के बर्तन में खाना या खाने की कोई चीज़ रखना आपकी सेहत के लिए हानिकारक है। आप मिट्टी के बर्तन में भी मलाई को स्टोर कर सकते हैं।
3. दही डालें: अगर आप मलाई से घी निकालने वाले हैं तो आप मलाई में 1 चम्मच दही डाल सकते हैं। ऐसा करने से मलाई का स्वाद खराब नहीं होगा और घी में ज्यादा मात्रा में निकलेगा। साथ ही मलाई को हमेशा ढककर रखें। आप एयर टाइट कंटेनर में भी मलाई को रख सकते हैं।
4. सही तरह से इस्तेमाल: मलाई को फ्रीजर में रखने के बाद बार-बार फ्रीजर न खोलें या बार-बार मलाई को इस्तेमाल करने के लिए न निकालें। साथ ही 15 दिन से 1 महीने के बीच में मलाई का इस्तेमाल ज़रूर कर लें। इससे ज्यादा समय तक मलाई को स्टोर न करें। अगर बीच में मलाई निकाल रहे हैं तो हमेशा साफ़ चम्मच का ही इस्तेमाल करें।
