सम्बंधित जानकारी
- बारिश में फूड पॉइजनिंग से बचना जरूरी है, ये 5 सावधानियां बरतें
- बारिश में खतरनाक हो सकती हैं हरी सब्जियां, इन सब्जियों से दूर रहें
- Sawan Special: सावन में व्रत रख रहे हैं तो यह पनीर रेसिपीज नोट कर लें
- 100 रु. किलो में मिल रहे हैं टमाटर, इन tips की मदद से करें टमाटर को लंबे समय तक store
- बारिश में बीमार होने से बचाएंगे ये 5 मसाले
अदरक का ऐसे बनाएं पाउडर, चाय से लेकर सब्जी में भी काम आएगा
How to Make Ginger Powder
1. सही अदरक चुने: सोंठ बनाने के लिए सबसे पहले आपको सही अदरक को चुनना है। कच्चा या हरे अदरक को सोंठ के लिए कभी न चुने। हमेशा पूरा पका हुआ अदरक ही सोंठ बनाने के लिए बेस्ट है। पका अदरक चुनने के लिए गहरे रंग का अदरक चुने जिसका स्वाद और तीखापन काफी अच्छा होता है।
2. अदरक को छील लें: जैसा कि आप जानते हैं कि अदरक एक प्रकार की जड़ है। इसलिए अदरक का पाउडर बनाने के लिए आपको इसे छीलने की ज़रूरत है। आप अदरक को चम्मच या चाकू से छील सकते हैं। इससे अदरक का पाउडर बनाते समय पाउडर में मिट्टी या गंदगी नहीं आएगी।
3. अदरक को पानी में भिगोएं: अदरक को छीलने के बाद आप इसे पानी में पुरे 1 दिन यानी 24 घंटे के लिए भिगोकर रखें। पानी में भिगोने से अदरक की गंदगी अच्छे से साफ हो जाएगी।
4. अदरक को नींबू के पानी से साफ़ करें: यह स्टेप सोंठ बनाने के लिए ज़रूरी है। अदरक को 24 घंटे पानी में भोगोने के बाद इसे नींबू के पानी से अच्छे से साफ़ करें। आप आधे लीटर पानी में 1 नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद 20-25 मिनट तक अदरक को इस पानी में भिगोकर रखें।
5. अदरक को छोटे-छोटे टुकड़े में काटे: अदरक की अच्छे से सफाई करने के बाद आप इसे मध्यम साइज़ में काट लें। साथ ही गीले अदरक को अच्छे से सूती कपड़े से सुखा लें।
6. अदरक को सुखाएं: अदरक को छोटे-छोटे टुकड़े में काटने के बाद आप इसे 5-6 दिन के लिए धुप में सुखाएं। अगर आप अदरक को जल्दी सुखाना चाहते अहिं तो आप इसको माइक्रोवेव में भी सुखा सकते हैं। अदरक को सुखाने के बाद आप इसे मिक्सर में पीस लें। आपका अदरक का पाउडर या सोंठ तैयार है।
अदरक के पाउडर को हमेशा एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें। हवा लगने के कारण अदरक का पाउडर खराब भी हो सकता है।
