सम्बंधित जानकारी
- All Saints Day : क्या है इस दिन का महत्व
- क्रिसमस पर पढ़ें बाइबिल के 20 पवित्र विचार, जो आपका जीवन बदल देंगे
- Ramadan 2023 : ग्यारहवां रोजा, मगफिरत का अशरा शुरू 11th day Roza
- Ramadan 2023 : 'रहमत' और 'बरकत' का अशरा है दसवां रोजा (10th Roza)
- Ramadan 2023 : जकात की सीख देता है नौवां रोजा, जानिए इसके बारे में
Palm Sunday 2023 : कब है पाम संडे? जानिए ईसाई धर्म में कैसे मनाते हैं खजूर रविवार को
Palm-Sunday 2023
वर्ष 2023 में दिन रविवार, 2 अप्रैल को ईसाई अनुयायियों द्वारा पाम संडे (Palm Sunday 2023) मनाया जा रहा है। पाम संडे यानी खजूर रविवार। यह ईसाई धर्म के अनुयायियों के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। धार्मिक मान्यतानुसार पाम संडे को एक पवित्र सप्ताह की शुरुआत के रूप में भी मनाया जाता है। इसका समापन ईस्टर के रूप में होता है।
दक्षिण भारत में पाम संडे प्रमुखता से मनाया जाता है। इसे 'पैसन संडे' भी कहते हैं। यह दिन ईसाई समुदाय के लोगों में प्रभु यीशु के यरुशलम में विजयी प्रवेश के रूप में मनाया जाता हैं। पवित्र बाइबल में पाम संडे के बारे में उल्लेख है, जिसमें कहा गया है कि प्रभु यीशु जब यरुशलम पहुंचे, तो उनके स्वागत में बड़ी संख्या में लोग पाम यानी खजूर की डालियां अपने हाथों में लहराते हुए एकत्रित हो गए थे।
लोगों ने प्रभु यीशु की शिक्षा और चमत्कारों को अंगीकार करके उनका जोरदार स्वागत किया था। उस दिन की याद में पाम संडे (Palm Sunday) मनाया जाता है। ज्ञात हो कि प्रभु यीशु को सलीब पर चढ़ाने से पहले उनका स्वागत राजाओं की तरह किया गया था।
क्या करते हैं इस दिन-Palm Sunday
- पाम संडे के खास अवसर पर चर्चों में विशेष आयोजन होते हैं।
- इसमें बाइबल का पाठ, प्रवचन और मिस्सा तथा पवित्र तेल मेलाप कार्यक्रम का आयोजन होता है।
- साथ ही एक विशेष आयोजन के साथ शाम को विशेष चल समारोह निकाला जाता है।
- पाम संडे यानी खजूर रविवार, पवित्र बृहस्पतिवार और गुड फ्राइडे यीशु के आखिरी रात्रिभोज के रूप में जाने जाते हैं।
- पाम संडे के दिन ईसाई धर्म के अनुयायी प्रभु के आगमन की खुशी में गीत गाकर इस दिन का स्वागत करते हैं।
- इस दिन लोग खजूर की डालियों को लेकर चर्च में जाते हैं। इसे खजूर रविवार भी कहते है।
- ईसाई धर्म के लोग हाथों में खजूर की डालियां लेकर प्रभु के आने की खुशी में गीत गाते है।
- पाम संडे से गिरजाघरों में शुरू हुआ प्रभु आराधना और भक्ति का यह सिलसिला ईस्टर तक जारी रहता है।
- इन दिनों झांकियां सजा कर प्रभु यीशु के जीवन को दर्शाया जाता है।
- पाम संडे से ईस्टर संडे तक प्रभु की विशेष आराधना की जाती है।
- अधिकांश घरों में, चर्च से प्राप्त ताड़ के पत्ते यीशु की तस्वीर के सामने रखे जाते हैं।
- इन दिनों सभी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन होता हैं।
- खजूर रविवार (khajur ravivar) यानी पाम संडे से चर्च में प्रारंभ होने वाली विशेष आराधना में सम्पूर्ण ईसाई अनुयायी प्रभु यीशु की भक्ति में लीन रहते हैं तथा ईस्टर पर्व तक यह सिलसिला जारी रहता है।
- इस अवसर पर लोगों को खजूर बांटे जाते हैं।
- पाम संडे (खजूर का रविवार) सभी चर्चों में धूमधाम से मनाया जाता है। इसी के साथ ईसाई समुदाय का पवित्र सप्ताह शुरू होता है जो आने वाले शुक्रवार को गुड फ्राइडे एवं रविवार को ईस्टर पर्व तक मनाया जाता है।
Jesus Christ
