सम्बंधित जानकारी
- मदर टेरेसा को नमन : जानिए मदर टेरेसा के बारे में 25 बड़ी बातें
- केरल में भी उन्नाव और हाथरस हो रहा है?
- क्रिसमस पर्व की रोचक बातें, क्या तुम जानते हो?
- क्रिसमस 2021 : सांता क्लॉज़ के बारे में 25 रोचक जानकारियां, आपको दंग कर देंगी
- Who is Santa : कौन है सांता क्लॉज, क्या है उनका पता? लाखों पत्रों का जवाब आखिर कौन देता
All Saints Day : क्या है इस दिन का महत्व
All Saints Day: ऑल सेंट्स डे एक ईसाई त्योहार है जिसे सभी ज्ञात और अज्ञात संतों के सम्मान में मनाया जाता है। यह पर्व खासकर कैथोलिक चर्च द्वारा नवंबर के पहले दिन मनाया जाता है। इसे हेलोमास, हैलोज डे, ऑल हैलोज डे के नाम से भी जाना जाता है। पुरानी अंग्रेजी में पहले हेलो का अर्थ पवित्र होता था जो बाद में होली हो गया।
कहते हैं कि बुरी आत्माओं से बचने के लिए ही यह त्योहार प्रारंभ हुआ था। इस पर्व के पूर्व हैलोवीन मनाते हैं। इस दिन मरे हुए लोगों की आत्माएं धरती पर आकर लोगों को परेशान करती थीं जिसके चलते ही इन आत्माओं को भगाने के लिए लोगों ने संतों की मदद से पहले डरावने कपड़े पहनकर आग जलाकर बुरी शक्तियों को भगाया था।
यह दिन दिवस मुख्य रूप से पहले जर्मनी और फ्रांस में मनाया जाता था। बाद में यह मौज मस्ती का त्योहार बनता गया और अब जहां भी ईसाई समुदाय रहता है वह इसे मनाता है। फिलीपींस में ऑल सेंट्स डे को 'Undas' के रूप में जाना जाता है।
