1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. दीपावली
  4. ravi-pushya-nakshatra-kya-kharide-kya-nahi-upay

रवि पुष्य नक्षत्र: 5 आसान उपाय जो रातों-रात बदल सकते हैं किस्मत, जानिए क्या खरीदें और क्या नहीं

Lord surya and Sun:  ravi pushya nakshatra yog 2026 before diwali
Pushya Nakshatra 2026: इस बार दिवाली के पहले 01 नवंबर 2026 रविवार को पुष्य नक्षत्र पड़ने के कारण अति दुर्लभ और महाफलदायी 'रवि पुष्य योग' का निर्माण हो रहा है। इस दिन खरीदारी और नए कार्यों की शुरुआत करना अक्षय फल प्रदान करता है। ज्योतिष शास्त्र में रवि पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों का राजा माना गया है। जब रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है, तो यह महायोग निर्मित होता है। इस शुभ योग में किए गए जप, तप, दान और खरीदारी का फल अक्षय (जिसका कभी क्षय न हो) होता है। यदि आप भी अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि लाना चाहते हैं, तो रवि पुष्य योग के दिन क्या खरीदना चाहिए, किससे बचना चाहिए और कौन से अचूक उपाय करने चाहिए, यहाँ विस्तार से जानें।
 

पुष्य नक्षत्र कब से कब तक रहेगा:

आरंभ: 01 नवंबर 2026, रविवार (सुबह 05:39 बजे से)
समाप्त: 02 नवंबर 2026, सोमवार (सुबह 04:30 बजे तक)
नोट: 01 नवंबर 2026 को पुष्य नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, इसलिए इसी दिन करें खरीदारी।
 

रवि पुष्य योग में क्या खरीदें?

सोना और चांदी: इस दिन सोना, चांदी या इनसे बने आभूषण खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में मां लक्ष्मी का स्थायी वास होता है।
श्रीयंत्र या महालक्ष्मी यंत्र: रवि पुष्य नक्षत्र में श्रीयंत्र खरीदकर घर या दुकान के मंदिर में स्थापित करने से व्यापार में उन्नति और धन वृद्धि होती है।
बही-खाते और धार्मिक पुस्तकें: यदि आप नया व्यवसाय शुरू कर रहे हैं, तो इस दिन नए बही-खाते, डायरी या धार्मिक पुस्तकें खरीदना शुभ रहता है।
वाहन या प्रॉपर्टी: नया घर, जमीन, गाड़ी या इलेक्ट्रॉनोंिक्स का सामान खरीदने के लिए यह दिन सर्वोत्तम माना गया है।
चना दाल और हल्दी: अगर आप महंगी चीजें नहीं खरीद सकते, तो थोड़ी सी चने की दाल और खड़ी हल्दी जरूर खरीदें। इससे बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं।
 

रवि पुष्य नक्षत्र में क्या न खरीदें?

लोहे का सामान: रवि पुष्य योग में लोहे की बनी चीजें, धारदार वस्तुएं (जैसे कैंची, चाकू) या काले रंग के कपड़े खरीदने से बचना चाहिए।
कांच का सामान: इस दिन कांच की चीजें खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है, इससे गृह क्लेश बढ़ सकता है।
पुराना या सेकंड हैंड सामान: रवि पुष्य के दिन हमेशा नई चीजें ही खरीदें, किसी भी प्रकार की पुरानी या इस्तेमाल की हुई वस्तु घर न लाएं।
 

किस्मत बदलने वाले 5 अचूक उपाय

एकाक्षी नारियल की स्थापना: रवि पुष्य योग में एकाक्षी नारियल (एक आंख वाला नारियल) लाकर उसकी पूजा करें और उसे लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रखें। इससे कभी धन की कमी नहीं होती।
शंखपुष्पी की जड़ का उपाय: इस शुभ योग में शंखपुष्पी पौधे की जड़ घर लाएं, उसकी धूप-दीप से पूजा करें और चांदी के ताबीज में भरकर गले में धारण करें या तिजोरी में रखें।
सूर्य देव को अर्घ्य: सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल, रोली और लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके साथ ही 'ॐ घृणिः सूर्याय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें।
पीपल के पेड़ में जल दें: शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे गाय के घी का दीपक जलाएं और जल अर्पित करें। इससे पितृ दोष और शनि दोष शांत होते हैं।
केसर और चंदन का तिलक: पूजा के बाद माथे और नाभि पर केसर या पीले चंदन का तिलक लगाएं। इससे कुंडली में बृहस्पति मजबूत होता है और भाग्य का साथ मिलता है।
 
अस्वीकरण: इस आलेख में दी गई जानकारियां ज्योतिषीय मान्यताओं और लोक परंपराओं पर आधारित हैं। इसे केवल सामान्य रुचि के रूप में लें।)
 
अगला लेख
31 October Birthday: आपको 31 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!