सम्बंधित जानकारी
- सनी लियोनी का खुलासा, डेनियल नहीं चाहते थे कि मैं किसी और पुरुष के साथ एडल्ट फिल्में करूं
- कैसे सायरा बानो का सपना हकीकत में बदला और हो गई दिलीप कुमार से शादी
- साड़ी में भीगती इन खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस का रेनी लुक
- 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली टॉप 10 मूवीज़, अक्षय की 5 फिल्में
- इन बॉलीवुड हीरोइनों की दुश्मनी के चर्चे 50-50 कोस दूर तक हुए
क्या अमिताभ बच्चन डरते हैं कमाल आर खान से, कहां गायब हो गया हमारा 'विजय' | Amitabh Bachchan | KRK | Kamal R Khan
जब कमाल आर खान उर्फ केआरके अपनी सीमा लांघते हुए ट्वीट करने लगे तो ट्विटर ने उनका अकाउंट बंद कर दिया। दूसरों को गालियां बक कर केआरके अपना उल्लू सीधा कर रहे थे और अपने आपको तीस मार खां समझने लगे थे। कई सेलिब्रिटीज से उनके झगड़े भी हुए और इससे उन्होंने दर्शाया कि वे कितने बड़े ब्रैंड हैं।
अब ट्विटर ने उनका अकाउंट फिर खोल दिया है। आश्चर्य की बात तो यह है कि अमिताभ बच्चन ने केआरके की वापसी की घोषणा ट्विटर पर की। वे लिखते हैं- 'अदम्य कमाल राशिद खान, सीधी बात, बिना लाग-लपेट के, वापस आ गए हैं। अपने सीट बेल्ट पहन लीजिए।'
अब केआरके जैसे आदमी का अमिताभ वेलकम करे तो यह आश्चर्य की बात है। केआरके ने जब वेबसाइट शुरू की थी तो उद्घाटन करने अमिताभ बच्चन पहुंच गए थे। ठीक है, कोई छोटा, बड़ा नहीं है, लेकिन यही कमाल खान आपकी ही फिल्म बिरादरी के लोगों के बारे में उटपटांग बातें करता है। फिल्म रिव्यू करते समय लोगों को गालियां बकता है। हीरोइनों के बारे में अश्लील कमेंट करता है और उसका ही आप स्वागत कर रहे हैं।
T 2921 - The irrepressible @Kamaalrkhan .. straight talking , without any frills is BACK .. !!
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) 3 सितंबर 2018
Fasten Seat Belts ..
सवाल यह उठता है कि क्या अमिताभ बच्चन को केआरके से डर लगता है? क्या वे घबराते हैं कि केआरके उनके बारे में या उनके परिवार के बारे में भद्दी टिप्पणियां नहीं कर दे? इसलिए वे केआरके की तारीफ कर उनका मुंह बंद करने की रिश्वत दे रहे हैं।
अमिताभ शिखर पर बैठे हैं। तमाम पुरस्कार और सम्मान पा चुके हैं। क्या केआरके उनकी बुराई कर देगा तो उनकी प्रतिष्ठा कम हो जाएगी? क्या लोग केआरके की बातों पर विश्वास कर लेंगे?
अमिताभ की हरकत तो यही दर्शाती है कि वे केआरके से घबराते हैं। कहां गया हमारा वो 'विजय' जो अन्याय के खिलाफ बिना परिणाम की चिंता किए किसी से भी भिड़ जाता था।
