1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vijay sethupathi malavika mohanan pocket novel bts video release date

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

Pocket Novel Movie
त्यागराजन कुमारराजा द्वारा डायरेक्टेड विजय सेतुपति, मालविका मोहनन, राज बी. शेट्टी, और किशोर कुमार जी. स्टारिंग 'पॉकेट नोवेल' दुनिया भर में पोंगल के खास मौके पर 24 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी जैसी भाषाओं में रिलीज़ होने जा रही इस फिल्म के साथ विजय सेतुपति संग त्यागराजन कुमारराजा की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है, जिसके कारण मूवी लवर्स का उत्साह बढ़ गया है। 
 
फिल्म की स्टार कास्ट पर सिर्फ स्पॉटलाइट रखने के बजाए, पॉकेट नोवेल के मेकर्स ने एक नया बिहाइंड द सीन वीडियो रिलीज़ किया है, जिसमें फिल्म के क्रू को काम करते हुए देखा जा सकता है। इस रोलआउट की शुरुआत मालविका मोहनन अपने चार्म से भरे अंदाज के साथ करती हैं। 
 
शेयर किए गए इस खास वीडियो क्लिप को शूटिंग से जुड़े लोगों, टेक्नीशियंस और यूनिट मेंबर्स को खास तौर से केंद्र में रखकर बनाया गया है। इससे इस बात का एहसास दिल को छू जाता है कि एक फिल्म को सिल्वर स्क्रीन पर दिखाने के लिए कितने लोगों की कड़ी मेहनत लगती है। यह वही लोग हैं जो फ्रेम के पीछे खड़े होकर अपना किरदार निभाते हैं। आर्ट, लाइटिंग से लेकर साउंड, मेकअप, कारपेंटर, सेट असिस्टेंस, प्रोडक्शन और ड्राइविंग यूनिट तक, वीडियो इन सभी की मस्ती से भारी झलक दिखाता है, जिनकी वजह से शूटिंग हमेशा चलती रहती है। 
इस रोलआउट की खास बात है यह है कि यह मस्ती से भरा होने के साथ सच्चेपन का एहसास कराता है। हमेशा ऐसा होता है कि फिल्मों में क्रेडिट लिस्ट के समय ही सिर्फ टीम मेंबर्स के नाम बताए जाते हैं, हालांकि इससे अलग पॉकेट नोवेल ने एक खास वीडियो का रूप दिया है, जो प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों के मन में एक्साइटमेंट को बढ़ा रहा है। वीडियो की शुरुआत मालविका करती हैं और फिर एक-एक करके क्रू मेंबर्स को मौका देती हैं। इससे पूरी अनाउंसमेंट काफी पर्सनल और खास बन जाती है।
 
‘सुपर डीलक्स’ के बाद थियागराजन कुमारराजा एक बार फिर निर्देशक की कुर्सी पर लौट रहे हैं। ‘सुपर डीलक्स’ अपनी बोल्ड कहानी और यादगार किरदारों की वजह से दर्शकों का खूब प्यार बटोर चुकी है और आज भी इसे एक कल्ट फिल्म माना जाता है। ऐसे में उनकी अगली फिल्म ‘पॉकेट नोवेल’ को लेकर पहले से ही काफी उम्मीदें हैं। दमदार स्टारकास्ट और पांच भाषाओं में त्योहार के मौके पर रिलीज होने जा रही यह फिल्म 2027 की शुरुआत में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक बनाने के लिए तैयार है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल