सम्बंधित जानकारी
- 2,000 साल पुरानी कार्ला गुफाओं में बड़ा रहस्य, सिंह स्तंभ के नीचे मिली गुप्त गुफा
- शुक्र का सिंह राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर, करें ये आसान उपाय
- Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक
- Ashadha Month 2026: आषाढ़ माह प्रारंभ 2026: जानिए इस माह का महत्व और क्या करें, क्या नहीं करें?
- Monthly Horoscope July 2026: 12 राशियों के लिए क्या सौगात लेकर आ रहा है जुलाई 2026, जानें मासिक राशिफल
01 July Birthday: आपको 1 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!
01 July Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 1 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Monthly Horoscope July 2026: 12 राशियों के लिए क्या सौगात लेकर आ रहा है जुलाई 2026, जानें मासिक राशिफल
दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।
आपका जन्मदिन: 1 जुलाई
शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28
शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
करियर: पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।
सेहत: स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।
परिवार: पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे।
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty): भारतीय अभिनेत्री और वीजे हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में दिखाई देती हैं।
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री हैं।
राजकुमारी डायना (Princess Diana): ब्रिटिश शाही परिवार की सदस्य, किंग चार्ल्स III की पहली पत्नी और प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी की मां थीं।
मुप्पावरपु वेंकैया नायडू/ वेंकैया नायडू (Muppavarapu Venkaiah Naidu): 2017 से 2022 तक भारत के 13वें उपराष्ट्रपति तथा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
कलराज मिश्र (Kalraj Mishra): एक भारतीय राजनीतिज्ञ, राजस्थान के राज्यपाल के रूप में कार्यरत एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल थे।
बिधान चंद्र राय (Bidhan Chandra Roy): भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ।
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: 2,000 साल पुरानी कार्ला गुफाओं में बड़ा रहस्य, सिंह स्तंभ के नीचे मिली गुप्त गुफा
