सम्बंधित जानकारी
- बिहार चुनावः नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की टक्कर में कितनी बड़ी होगी दूसरे दलों की भूमिका
- मुंगेर हिंसा पर चुनाव आयोग सख्त, डीएम और एसपी को हटाया
- Inside story: चिराग पासवान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खामोशी से अकेले पड़े नीतीश
- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी कोरोना संक्रमित
- Bihar Election 2020 LIVE Update : बिहार चुनाव : 3 बजे तक 37 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग
मुंगेर हिंसा पर संजय राउत का बड़ा बयान, बताया हिंदुत्व पर हमला
शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को मुंगेर हिंसा पर बड़ा बयान देते हुए इसे हिंदुत्व पर हमला बताया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने मुंगेर के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया है।
राउत ने कहा कि इस तरह की घटना अगर महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल या राजस्थान में होती तो राज्यपाल और भाजपा नेता राष्ट्रपति शासन की मांग करने लगते। उन्होंने कहा कि बिहार के राज्यपाल और भाजपा नेता इस पर सवाल क्यों नहीं उठा रहे हैं।
Munger firing incident is an attack on Hindutva. If such an incident were to happen in Maharashtra, West Bengal or Rajasthan, governors & BJP leaders would have demanded President's rule. So, why is Bihar governor & BJP leaders not raising questions?: Shiv Sena leader Sanjay Raut pic.twitter.com/OJjdSjzk32
— ANI (@ANI) October 30, 2020
गौरतलब है कि दीनदयाल उपाध्याय चौक पर सोमवार की रात मां दुर्गा सहित अन्य प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों की ओर से पुलिस और भीड़ पर हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई तथा 6 अन्य घायल हो गए।
युवक की मौत के बाद शहर की लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने मुंगेर के जिलाधिकारी (डीएम) राजेश मीणा और पुलिस अधीक्षक (एसपी) लिपि सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।
