सम्बंधित जानकारी
- भारत में कोरोना के 48,648 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 6 लाख से कम
- कोरोनावायरस Live Updates : 6 लाख से कम हुए कोरोना के एक्टिव मरीज
- Coronavirus : कोरोना काल में कार या बाइक चलाते वक्त इन बातों का जरूर रखें ख्याल
- पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 28वें दिन रहे स्थिर, जानिए 4 महानगरों में इसके भाव
- इंदौर में Corona कंट्रोल में, 108 नए पॉजिटिव मरीज मिले और 2 लोगों की मौत
Covid 19: अब तक हुईं 10.77 करोड़ जांचें, प्रति 10 लाख आबादी पर औसत आंकड़ा 77 हजार के पार
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक जांच कर संक्रमितों का पता लगाने की मुहिम में 29 अक्टूबर को प्रति 10 लाख की आबादी पर परीक्षण का औसत आंकड़ा 77 हजार को पार कर गया।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि गुरुवार को 11 लाख 64 हजार 648 नमूनों की जांच की गई और इसे मिलाकर कुल परीक्षण का आंकड़ा 10 करोड़ 77 लाख 28 हजार 88 पर पहुंच गया। इस आधार पर देश में प्रति 10 लाख की आबादी पर जांच का औसत 77,937 पर पहुंच गया।
कोरोनावायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिए देश में दिन-प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सितंबर को 1 दिन में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की रिकॉर्ड जांच की गई थी। (वार्ता)
