Astrology Zodiac Virgo Lstn.htm

Sat, 13 Jun 2026

Notifications

कन्या कन्या
भाग्यशाली रत्न

कन्या राशि वालों के लिए भाग्यशाली रत्न पन्ना और मोती होते हैं अतः इन्हें बुध खराब रहने पर पन्ना पहनना चाहिए। बुधवार के दिन सोने की अंगूठी में 3 या 6 रत्ती का पन्ना जड़वाकर बुध का ध्यान कर कनिष्ठा अंगुली में पहनें। यह शुभ एवं फलप्रद होता है। अधिक तकलीफ के समय इस राशि के लोग मूंगा या इंद्रनील रत्न भी पहन सकते हैं या चंदन की जड़ी को अपने पास में रखें या दूज का चांद देखते रहें। पाश्चात्य पद्धति में कन्या राशि वालों के लिए संगमशब, जम्बुमणि, पुखराज धारण करना भी शुभ बताया गया है।