Astrology Zodiac Virgo Hom.htm

Sat, 13 Jun 2026

Notifications

कन्या कन्या
घर-परिवार

कन्या राशि के जातक कुटुम्बियों के साथ ही रहते हैं, फिर भी इनकी इज्जत घर में कम ही रहती है। ये कुटुम्ब का विघटित नहीं होने देते हैं। आध्यात्मिक बातों की तरफ ही इनका ध्यान रहता है। राजनीति में भी काफी अधिकार रखते हैं। यदि कुटुम्ब में बड़े हों, तो सारी जवाबदारी इन्हें ही उठाना पड़ती है, फिर भी उसे निभाते हैं। पास-पड़ोस के व्यक्ति कभी इन्हें बेहद तंग करते हैं। ये घर के लोगों का हमेशा ख्याल रखते हैं। उन्हें सुख देने का प्रयत्न करते हैं। स्वयं दुःख पाकर भी परिवार के लोगों का भला करते हैं, फिर भी परिवार के लोग सम्मान नहीं करते हैं लेकिन ये हमेशा अपना कर्तव्य करते रहते हैं। भाई-बंधु व रिश्तेदार इनसे स्वार्थ-भरा प्रेम रखते हैं। इन्हें घर या बाहरी लोगों से अच्छा सहयोग मिलता रहता है।