Astrology Zodiac Scorpio Wkn.htm

Thu, 29 Oct 2026

Notifications

वृश्चिक वृश्चिक
स्वभावगत कमियां

प्रौढ़ता एवं बुद्धिमता के अभाव में वृश्चिक राशि के लोग स्वयं अपने लिए समस्याएं उत्पन्न कर लेते हैं। वृश्चिक राशि वाले अपनी उपेक्षा सहन नहीं कर पाते हैं। उनमें परस्पर विरोधी गुणों का अद्भुत मेल होता है। वह एक बार किसी से क्रुद्ध हो जाए तो उसे क्षमा करना नहीं जानते। यह लोग ऊपर से भले ही शांत दिखते हैं परन्तु इनके मन में बदला लेने की भावना घर किए रहती है और अवसर मिलते ही वह अपने शत्रु अथवा प्रतिद्वंद्वी पर निर्दयता-पूर्वक चोट करते हैं अथवा उसे अन्य प्रकार में हानि पहुंचाने का प्रयत्न करते हैं। कमियों से बचने के उपाय वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति को जब भी कष्ट हो, तो हनुमान चालीसा, महामृत्युंजय जप करना श्रेष्ठ रहेगा। रामनाम का जप, रामायण पाठ, गायत्री जप तथा दत्त या शिव की भक्ति करें। गायत्री जप श्रेष्ठ है। बिना नमक के मंगलवार का उपवास करें अथवा मूंगा व पुष्पराज रत्न पहने अथवा नागजिह्वा की जड़ पास में रखें। इसमें के किसी भी एक उपाय से कष्ट दूर होगा। गेहूं, मसूर, गुड़, लाल वस्त्र, तांबा, लाल कनेर के पुष्प एवं लाल वस्तुओं का मंगलवार को दान करना शुभ है। हनुमानजी की उपासना लाभदायक है। मंगलवार का व्रत सदैव लाभकारी रहेगा। 'ॐ क्रां क्रीं, क्रौं सः भौमाय नमः' - इस मंत्र का 10,000 जाप करना मनोकांक्षा पूर्ति करने में सहायक है।

अंक भविष्यफल 2027 : मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें करियर, धन और रिश्तों का हाल

अंक भविष्यफल 2027 : मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें करियर, धन और रिश्तों का हालअंकशास्त्रीय दृष्टि से मूलांक 1 का प्रतिनिधित्व सूर्य करता है, जो नेतृत्व, आत्मविश्वास, महत्वाकांक्षा, मौलिकता और निर्णय क्षमता का प्रतीक है। वर्ष 2027 का योग 11/2 बनता है, जिसे अंकशास्त्र की अनेक पद्धतियों में मास्टर अंक के रूप में देखा जाता है। इसका एकल अंक 2 है, जो सहयोग, संवेदनशीलता, कूटनीति, धैर्य और पारस्परिक संबंधों से जुड़ा है। सूर्य प्रधान मूलांक 1 और वर्ष की 11/2 की संयुक्त प्रवृत्ति यह संकेत देती है कि इस वर्ष सफलता के लिए व्यक्तिगत क्षमता के साथ सामूहिक सहयोग को भी समान महत्व देना होगा। वर्ष 2027 में कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, जिम्मेदारियों का विस्तार करने और नेतृत्वकारी भूमिका में आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं।

शुक्र का स्वयं की राशि में उदय, इन 7 राशियों को मिलेगा माता लक्ष्मी का आशीर्वाद, हो जाएंगे मालामाल