Astrology Zodiac Libra Luc.htm

Sat, 31 Oct 2026

Notifications

तुला तुला
आजीविका और भाग्य

तुला राशि वाला व्यक्ति किस आजीविका के क्षेत्र में अधिक सफलता प्राप्त करेगा, इसका सही-सही ज्ञान तो जन्म पत्र में ग्रहों की स्थिति को देखकर ही प्राप्त किया जा सकता है, परन्तु सामान्यतः वह कूटनीतिज्ञ, वकील, संगीतज्ञ, सम्पादक, अतिथि सत्कारकर्ता, सुगंध निर्माण एवं अभिनेता के रूप में सफलता प्राप्त करता है। ये अच्छे न्यायाधीश, राजनीतिज्ञ, प्रोफेसर, कलाकार व व्यापारी होते हैं। तुला राशि के लोग साहित्य, संगीत, नृत्य, टेलरिंग, चित्रकारी, खिलौने बनाना आदि के कामों में कुशल होते हैं। वह ऊंचे दर्जे के वकील अथवा चिकित्सक भी होते हैं। इस राशि के लोगों का भाग्योदय प्रायः जीवन के मध्यकाल में होता है। 5 से 20 वर्ष तक की आयु तक यह लोग खेलकूद तथा आनंद में बिताते हैं। 21 से 30 वर्ष की आयु तक इन्हें विभिन्न प्रकार के संकटों एवं खतरों का सामना करना पड़ता है। उसके बाद इनके जीवन का अंतिम भाग अच्छा बीतता है।