सम्बंधित जानकारी
- विश्राम नहीं कर पा रहे हैं रामलला, अब क्या है राम मंदिर ट्रस्ट की योजना
- अयोध्या में कहां पर रुक सकते हैं, जानें होटल, लॉज और धर्मशाला की जानकारी
- कलयुग में इन लोगों ने देखा है साक्षात श्री राम को
- कैसे जागते हैं रामलला, कब होती है आरती, कैसा होता है भोग, जानिए मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास से
- अयोध्या में 4 दिन में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन
Sapne me ram| सपने में श्री राम या राम मंदिर नज़र आए तो जानें 4 शुभ संकेत
ram mandir
1. कष्ट होंगे दूर : सपने में राम मंदिर दिखने का अर्थ है कि आपकी परेशानियों का हल जल्द ही निकलने वाला है और सालों से अटके आपके काम अब बनने लगेंगे। किसी गंभीर समस्या में फंस गए हैं तो उससे बाहर निकल जाएंगे। यह सपना आपको कष्टों से मुक्त कर देगा।
2. मनोकामना होगी पूर्ण : सपने में श्री रामजी के दर्शन हो रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आपकी मनोकामना पूर्ण होने वाली है और आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ने वाले हैं। आप अपने लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।
3. जीवन में अच्छा घटित होने वाला है : सपने में राम मंदिर के साथ ही श्री रामजी के दर्शन हो रहे हैं तो यह माना जा सकता है कि आपके जीवन में जल्द ही कुछ बहुत अच्छा घटित होने वाला है।
4. सपने में राम का नाम लेना : स्वप्न में श्री राम जी का नाम जपने का अर्थ है कि आप निकट भविष्य में कोई दुर्लभ कार्य करने वाले हैं जिसमें आपको सफलता मिलेगी और इसका आपको जबरदस्त फायदा मिलने वाला है। इस कार्य में प्रभु श्रीराम आपकी मदद करने वाले हैं।
