सम्बंधित जानकारी
- Margshrish Purnima 2025: मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025: दत्तात्रेय भगवान का प्रकटोत्सव, जानें महत्व, पूजा विधि और मंत्र
- भगवान दत्तात्रेय की जयंती पर करें इस तरह उनकी पूजा तो कुंडली में गुरु होगा बलवान
- Karthigai Deepam: कार्तिगाई दीपम क्या है, यह पर्व क्यों मनाते हैं?
- Mangal dosha: मंगल दोष वालों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए?
- 05 दिसंबर से लगेगा शुभ विवाह पर विराम, 15 को होंगे शुक्र अस्त
January 2026: जनवरी 2026 के प्रमुख ग्रह गोचर राशि परिवर्तन
January 2026 grah gochar: नया वर्ष 2026 देश और दुनिया के साथ ही 12 राशियों के लोगों के लिए भी मासिक राशिफल के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। चलिए जानते हैं कि प्रथम माह जनवरी में कौनसे ग्रह किस राशि में प्रवेश करेंगे और किस ग्रह के सात युति बनेगी।
1. शुक्र: शुक्र ग्रह 13 जनवरी तक धनु राशि में रहेंगे फिर मकर राशि में गोचर करेंगे।
2. सूर्य: सूर्य ग्रह 14 जनवरी तक धनु राशि में रहेंगे फिर मकर राशि में गोचर करेंगे।
3. मंगल: मंगल 16 जनवरी तक धनु राशि में रहेंगे फिर मकर राशि में गोचर करेंगे।
4. बुध: बुध ग्रह 17 जनवरी तक धनु राशि में रहेंगे फिर मकर राशि में गोचर करेंगे।
5. शनि: शनि ग्रह मीन राशि में ही गोचर कर रहे हैं।
6. बृहस्पति: गुरु ग्रह जनवरी माह में मिथुन राशि में ही रहेंगे। गुरु इस वक्त वक्री हैं।
7. राहु: छाया ग्रह राहु कुंभ राशि में ही राशि में ही रहेंगे।
8. केतु: छाया ग्रह केतु सिंह राशि में ही राशि में ही रहेंगे।
गोचरों की संक्षिप्त स्थिति: 17 जनवरी के आसपास मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र का गोचर होने से पंचग्रही योग (चंद्रमा के अल्पकालिक गोचर के साथ) का निर्माण होगा, जो ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अन्य महत्वपूर्ण गोचर:
शनि नक्षत्र गोचर: 20 जनवरी 2026 को शनि उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
बुध और शुक्र की युति: 17 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक मकर राशि में बुध और शुक्र की युति रहेगी।
