1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. जन्मदिन
  4. Today Happy Birthday

24 August Birthday: आपको 24 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Today 24 August Happy Birthday
24 August Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 24 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

आपका जन्मदिन: 24 अगस्त

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।
 

आपके लिए खास 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष : 2028, 2031, 2034, 2037, 2040, 2043, 2046
 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। 
परिवार: दाम्पत्य जीवन में मिलीजुली स्थिति रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
कारोबार: आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। 
 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

जीन-मिशेल जार (Jean-Michel Jarre): इलेक्ट्रॉनिक संगीत के अग्रणी कलाकार।
अमृतलाल नागर (Amritlal Nagar): हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
पाउलो कोएल्हो (Paulo Coelho): ब्राजील के प्रसिद्ध लेखक।
स्टीफन फ्राई (Stephen Fry): ब्रिटिश अभिनेता और लेखक। 
रूपर्ट ग्रिंट (Rupert Grint): प्रसिद्ध ब्रिटिश अभिनेता।

आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
लेखक के बारे में
चेतन गौड़
चेतन गौड़ पिछले 30 वर्षों से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत 'नईदुनिया' समेत विभिन्‍न समाचार पत्रों एवं संस्‍थान में प्रूफ रीडर के रूप में की थी। साल 2012 से वे विश्व के पहले हिन्दी पोर्टल Webdunia की न्यूज टीम में सीनियर.... और पढ़ें
अगला लेख
Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 अगस्‍त, 2026)