सम्बंधित जानकारी
Sagittarius Horoscope 2022: धनु राशि, धन के लिए कैसा रहेगा 2022 | Dhanu Rashi - Money horoscope
खूब धन आने के शुभ संयोग बन रहे हैं
धनु राशिफल 2022 के अनुसार आर्थिक जीवन
इस वर्ष धन, धान्य, संपदा, खुशियां सब आपके आसपास बनी रहेगी। शानदार और अनुकूल फल मिलेंगे। मंगल ग्रह जब धनु राशि में गोचर करेगा तब आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें और समझदारी से फैसले लें। अपने छोटे-भाई बहनों की आर्थिक मदद करने से आपके ग्रह शुभ और शक्तिशाली होंगे।
बृहस्पति मीन में गोचर करेंगे तब फिर आपके धन के सितारे चमकदार होंगे। अलग-अलग माध्यमों से धन आने के शुभ संयोग बन रहे हैं। सरकारी क्षेत्र से आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है।
गैरकानूनी गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें। मानसिक तनाव से भी बचें। सितंबर में ग्रहों की चाल अचानक आर्थिक लाभ होने के संकेत दे रही है। नवंबर और दिसंबर में थोड़ा सतर्क रहें। जमीन जायदाद से लाभ मिलेगा। इस साल आप घर और वाहन का सपना पूरा करने जा रहे हैं।
धार्मिक स्थलों पर गुप्त दान करते रहें यह आपके लिए शुभ होगा। छोटे बच्चों को स्टेशनरी दिलवाएं या फिर किसी गरीब कन्या की शादी में आर्थिक सहयोग करें। इस साल खूब धन आ रहा है उसे नेकी के काम में जरूर लगाएं। आपका रूका पैसा भी सितंबर में खुद सामने से आएगा। कुल मिलाकर यह साल धन के लिहाज से बेहतरीन बनता दिखाई दे रहा है।
